Mustard MSP Raised: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को मीडिया को दिए बयान में ये जानकारी दी है। इससे देश के बड़ी संख्या में किसानों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय किसानों के लिए बेहतर आय सुनिश्चित करने और रबी सीजन के दौरान प्रमुख फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लिया है। जानकारी के अनुसार सरसों के अनुसार गेहूं का एमएसपी 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है, जिससे अब ये बढ़कर 2425 रुपये हो गया है। वहीं, सरसों का एमएसपी 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ने से अब ये 5950 रुपये हो गया है।
वाराणसी के गंगा नदी पर नया पुल बनेगा
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने वाराणसी के गंगा नदी पर बने डबल डेकर ब्रिज मालवीय पुल के बारे में बताया कि ये पुल करीब 137 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि अब यहां एक नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें निचले डेक पर 4 रेलवे लाइनें और ऊपरी हिस्से पर 6-लेन राजमार्ग होगें। उन्होंने दावा किया कि यातायात क्षमता के लिहाज से यह दुनिया के सबसे बड़े पुलों में गिना जाएगा। उनका कहना था कि इसे पुल के निर्माण में करीब 2642 करोड़ रुपये की लागत लगने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: बल्ले-बल्ले! 1 करोड़ कर्मियों की सैलरी बढ़ी; मोदी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, शाम तक होगा ऐलान
चना पर एमएसपी 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी
गेंहू और सरसों के अलावा केंद्र सरकार ने चना पर एमएसपी 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई है। एमएसपी बढ़ने के बाद अब चने की नई दर 5650 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। उत्तरी भारत में गेहूं, सरसों और चना मुख्य फसल में से एक है। इन पर एमएसपी बढ़ने पर किसानों को फसल की लागत निकालने में मदद मिलेगी और उसकी आमदनी भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Akasa Air की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की मिली धमकी; IndiGO फ्लाइट का रूट बदला
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
22 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines