किसानों को दिवाली का तोहफा, केंद्र सरकार ने सरसों पर MSP 300 रुपये और गेहूं पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी के गंगा नदी पर बने डबल डेकर ब्रिज मालवीय पुल के साथ एक नया पुल बनने का ऐलान किया है। नए पुल के निचले डेक पर 4 रेलवे लाइनें और ऊपरी हिस्से पर 6-लेन राजमार्ग होगा।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट-गूगल (2)

Mustard MSP Raised: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को मीडिया को दिए बयान में ये जानकारी दी है। इससे देश के बड़ी संख्या में किसानों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय किसानों के लिए बेहतर आय सुनिश्चित करने और रबी सीजन के दौरान प्रमुख फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लिया है। जानकारी के अनुसार सरसों के अनुसार गेहूं का एमएसपी 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है, जिससे अब ये बढ़कर 2425 रुपये हो गया है। वहीं, सरसों का एमएसपी 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ने से अब ये 5950 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

वाराणसी के गंगा नदी पर नया पुल बनेगा

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने वाराणसी के गंगा नदी पर बने डबल डेकर ब्रिज मालवीय पुल के बारे में बताया कि ये पुल करीब 137 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि अब यहां एक नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें निचले डेक पर 4 रेलवे लाइनें और ऊपरी हिस्से पर 6-लेन राजमार्ग होगें। उन्होंने दावा किया कि यातायात क्षमता के लिहाज से यह दुनिया के सबसे बड़े पुलों में गिना जाएगा। उनका कहना था कि इसे पुल के निर्माण में करीब 2642 करोड़ रुपये की लागत लगने का अनुमान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चना पर एमएसपी 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी

गेंहू और सरसों के अलावा केंद्र सरकार ने चना पर एमएसपी 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई है। एमएसपी बढ़ने के बाद अब चने की नई दर 5650 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। उत्तरी भारत में गेहूं, सरसों और चना मुख्य फसल में से एक है। इन पर एमएसपी बढ़ने पर किसानों को फसल की लागत निकालने में मदद मिलेगी और उसकी आमदनी भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ