मैतेई कपल की हत्या के मामले में CM बीरेन सिंह ने लिया एक्शन, 6 गिरफ्तारियों के बाद दिया मृत्युदंड का आश्वासन
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Murder of Meitei Couple : मणिपुर में हिंसा भड़काने के बाद मैतेई कपल की हत्या के मामले में सीबीआई और मणिपुर पुलिस ने रविवार को दो नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बात दें कि मणिपुर में कुकी बनाम मैतेई हिंसा के दौरान दो प्रेमियों की हत्या कर दी गई थी।
सीएम एन बीरेन सिंह ने मामले में छह लोगों की गिरफ्तारियों होने पर एक्स पर लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए चुराचांदपुर से दोषियों को गिफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपराधियों को कड़ी सजा, मृत्युदंड देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
I’m pleased to share that some of the main culprits responsible for the abduction and murder of Phijam Hemanjit and Hijam Linthoingambi have been arrested from Churachandpur today.
As the saying goes, one may abscond after committing the crime, but they cannot escape the long…
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) October 1, 2023
बीरेन सिंह ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर को मणिपुर भेजा था और आज भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, असम राइफल्स और राज्य पुलिस के सहयोग से हमने इस मामले में चुराचांदपुर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद करता हूं।
राज्य में इंटरनेट बैन होने के कारण कपल की तस्वीर, अब सामने आई है। यह घटना 6 जुलाई की है जब 20 साल की लड़की एक शख्स के साथ भाग गई थी, जहां पर वह कुकी आबादी वाले क्षेत्र में फंस गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में मणिपुर में हिंसा भड़कने के दो महीने बाद 6 जुलाई को मैतेई कपल की हत्या कर दी गई थी। मणिपुर पुलिस के मुताबिक जब मैतेई दंपत्ति, कुकी क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी कुकी समुदाय के लोगों ने उनको घेर लिया और अपने क्षेत्र में लौट जाने की बात कही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: