Murder Caught On Camera: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक मेडिकल शॉप के बाहर तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने एक 30 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैस हो गई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान 30 साल के बलप्पा के रूप में हुई है। वीडियो में सभी छह लोग बलप्पा को पत्थर से मारने से पहले घसीटते हुए दिख रहे हैं।
और पढ़िए – MCD नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार, जानें गुजरात के एग्जिट पोल पर क्या बोले
घटना 2 दिसंबर की रात लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है। शहर के केपी अग्रहारा इलाके में बैठे बलप्पा को सभी छह आरोपी घेरे हुए दिखते हैं। 1.40 मिनट के फुटेज में सभी छह आरोपी बारी-बारी से बलप्पा को पत्थर से मारते हैं।
Jharkhand Crime News: मामूली विवाद में चचेरे भाई की हत्या की, कटे सिर के साथ सेल्फी भी ली
आरोपियों में शामिल एक को एक पत्थर उठाते हुए, निशाना साधते हुए और बार-बार बलप्पा के सिर पर वार करते हुए देखा जा सकता है। मृतक बादामी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल, हत्या के कारणों के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान चीख पुकार सुनकर एक स्थानीय निवासी अपने आवास से बाहर निकला। उसने देखा कि तीन पुरुष और तीन महिलाएं मौके से भाग रहे हैं। इसके बाद स्थानीय निवासी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, बलप्पा की मौत हो चुकी थी।
डिस्क्लैमेर: यह खबर सीसीटीवी फुटेज पर आधारित है। चूंकि जिस बर्बरता के साथ शख्स को पीटा गया, उसका वीडियो न्यूज़24 नहीं प्रकाशित कर रहा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
14 mins agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
32 mins agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
7 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
8 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
8 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
8 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
9 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines