MCD नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार, जानें गुजरात के एग्जिट पोल पर क्या बोले

ARVIND KEJRIWAL

Arvind Kejriwal On Exit Polls: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली एमसीडी के एग्जिट पोल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का आभार जताया है। साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर को लेकर अपना दावा किया है।

विज्ञापन

बता दें कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए रविवार को सभी 250 वार्डों में निकाय चुनाव हुए थे। फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक निकायों पर भाजपा का शासन है। इस साल की शुरुआत में तीनों निगमों का एकीकरण कर दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर क्या कहता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि AAP एमसीडी चुनाव में प्रचंड सीटें हासिल करेगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मैं कल नतीजे देख रहा था। लोगों ने एक बार फिर आप पर भरोसा जताया है।” बता दें कि एमसीडी के नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि एग्जिट पोल की तरह ही दिल्ली एमसीडी के नतीजे आएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने गुजरात एग्जिट पोल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गुजरात की राजनीति में फ्रेम में आ गई है। उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ है और ऐसे में कोई राजनीतिक पार्टी पहली बार में 15-20 फीसदी वोट शेयर का दावा कर सकती है, तो यह बड़ी बात है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को उसके उम्मीद के मुताबिक सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए भी ऐसी ही भविष्यवाणी सामने आई है। इस साल की शुरुआत में पंजाब में शानदार जीत हासिल करने के बाद से ही आम आदमी पार्टी अपने विस्तार में जुटी है। बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के वोटों की गिनती गुरुवार को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ