Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए काम तेजी से हो रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन की ओर से जानकारी दी गई है कि नवी मुंबई में 394 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। घनसोली में अतिरिक्त संचालित मध्यवर्ती सुरंग पर काम चल रहा है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का काम भी तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट के तहत खुदाई का काम पिछले साल 6 दिसंबर को शुरू हुआ था।
छह महीने में ही 394 मीटर लंबी सुरंग बना ली गई है। विशेषज्ञों की देखरेख में 27515 किलो विस्फोटकों का प्रयोग किया गया है। जिसमें कंट्रोल के साथ 214 बार विस्फोट किए गए हैं। सेफ्टी को देखते हुए हाई लेवल उपकरणों का प्रयोग किया गया है। एडीआईटी की खुदाई में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग विधि से 3.3 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू किया जाना है। यह एडीआईटी 26 मीटर तक झुकी हुई है। प्रत्येक तरफ 1.6 मीटर सुरंग बनाने का काम किया जाना है।
16 किलोमीटर की सुरंग खुदेगी मशीनों से
अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट में कुल 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बननी है। इसमें 16 किलोमीटर की खुदाई बोरिंग मशीनों से होगी। 5 किलोमीटर सुरंग एनएटीएम (न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड) से बनाई जानी है। एडीआईटी निर्माण और संचालन से मुख्य सुरंग तक वाहनों की सीधी एंट्री होगी। इमरजेंसी में निकासी जल्दी हो सके, निर्माण में इस बात का ध्यान भी रखा जाएगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से बताया गया है कि बीकेसी स्थित मुंबई स्टेशन को शिलफाटा से जोड़ने वाली सुरंग को तेजी से बनाया जा रहा है। यह सुरंग करीब 21 किलोमीटर लंबी बननी है। ठाणे क्रीक में समुद्र के नीचे से लगभग इस सुरंग का 7 किलोमीटर का हिस्सा गुजरेगा।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
25 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
25 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines