नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। ये खबर मिलते ही उनके बेटे अखिलेश यादव और बहू डिंपल यादव लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनका हालचाल जाना। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने हेतु कहा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने अखिलेश से जाना मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
जानकारी के मुताबिक साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं। उन्हें रूम से ICU में शिफ्ट किया गया है। ससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
अभी पढ़ें – मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके स्वस्थय होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines