नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था। उनके निधन से बेटे अखिलेश यादव और पूरे परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना देते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे’।
और पढ़िए – Mulayam Singh Yadav Passes Away: नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, मेदांता में नेताजी ने ली अंतिम सांस
एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे मुलायम
बता दें कि करीब एक सप्ताह से समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में संरक्षक की भूमिका निभा रहे 84 वर्षीय मुलायम सिंह यादव करीब एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत थी। इसके अलावा उनकी किडनी में भी परेशानी बताई गई थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से रोजाना उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाता था। डॉक्टरों ने बताया था कि वह कुछ दिनों से वह जीवन रक्षक दवाओं के सहारे थे।
और पढ़िए – Mulayam Singh Yadav: वटवृक्ष की तरह विशाल है सैफई का यादव परिवार, हर शाख मजबूत और रसूखदार
उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव
बता दें कि मुलायम सिंह यादव को उत्तरप्रदेश की राजनीति में पितामाह माना जाता है। वे लगातार तीन बार तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके अलावा उनका राजनैतिक करियर काफी लंबा है। हालांकि कुछ सालों से तबीयत खराब होने के चलते वे चुनावी रैलियों और आयोजनों से दूर ही रहते थे और ज्यादा एक्टिव नहीं थे। उन्होंने ही अपने बेटे अखिलेश यादव को राजनीति के गुण सिखाए और वे आज समाजवादी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines