नई दिल्ली: देश के सीनियर वकील मुकुल रोहतगी एक बार फिर अटॉर्नी जनरल बन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, वे एक अक्टूबर से देश के शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू कर सकते हैं। वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।
अभी पढ़ें – Madhya Pradesh: 10 जिलों में फैला लंपी वायरस, 4 जिलों में लगाई गई धारा 144
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुरोध के बाद रोहतगी ने पिछले हफ्ते शीर्ष पद संभालने के लिए अपनी सहमति दी थी। रोहतगी 2014 और 2017 के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में अटॉर्नी जनरल थे।
उधर, 91 साल के केके वेणुगोपाल ने 30 सितंबर के बाद पद पर बने रहने में असमर्थता व्यक्त की थी। जून में वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। वेणुगोपाल को 1 जुलाई 2017 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था।
वेणुगोपाल के कार्यकाल को एक साल के लिए दो बार बढ़ाया गया था। हाल ही में एक सुनवाई के दौरान, वेणुगोपाल ने संकेत दिया कि वह अपने वर्तमान कार्यकाल के पूरा होने के बाद शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में जारी नहीं रह सकते हैं।
अभी पढ़ें – हैदराबाद में जुबली हिल्स बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
कौन हैं मुकुल रोहतगी
मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज से मुकुल रोहतगी ने कानून की पढ़ाई के बाद मशहूर वकील योगेश कुमार सभरवाल के साथ रहकर उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की। 1993 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सीनियर काउंसिल का दर्जा दिया और 1999 में रोहतगी एडिशनल सालिसिटर जनरल बन गए। बता दें कि 2005-2007 तक योगेश कुमार सभरवाल देश के 36वें चीफ जस्टिस रहे थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines