हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका से जुड़वां बच्चों के साथ मुंबई पहुंचीं ईशा अंबानी: देश के कई बड़े मंदिरों में कल होगी विशेष पूजा, सोने का किया जाएगा दान

विज्ञापन

नई दिल्ली: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल जुड़वां बच्चों के  अमेरिका से मुंबई लौट आए हैं। ईशा अंबानी 25 दिसंबर को उनके आवास करुणा सिंधु में होने वाली विशेष पूजा से एक दिन पहले शनिवार को अपने नवजात जुड़वां बच्चों के साथ मुंबई स्थित अपने आवास पर पहुंचीं।

अंबानी परिवार 300 किलो सोना करेगा दान

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी जुड़वां बच्चों को ले जाते हुए देखे गए। रिपोर्ट के अनुसार, तिरुमाला, श्री द्वारकाधीश मंदिर आदि के पुजारी जुड़वा बच्चों के लिए विशेष पूजा करेंगे। पूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर, नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर समेत कई मंदिरों से प्रसाद मंगवाया गया है। इस मौके पर अंबानी परिवार 300 किलो सोना दान करेगा। भोजन प्रसादी के लिए दुनियाभर से केटरर्स बुलाए गए हैं।

ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों को दिया था जन्म

अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पति आनंद पीरामल 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। बच्ची का नाम आदिया और बच्चे का नाम कृष्णा रखा गया। मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, आनंद पीरामल के माता-पिता स्वाति और अजय पीरामल की ओर से दिए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ईशा और बच्चे दोनों ठीक हैं।

विज्ञापन

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने 2018 में मुंबई में अंबानी निवास एंटीलिया में एक भव्य समारोह में शादी की। इसमें पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुपरस्टार रजनीकांत सहित प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों, व्यापारियों और राजनेताओं ने भाग लिया था।

ईशा अंबानी को इस साल अगस्त में रिलायंस समूह के खुदरा व्यापार का प्रमुख घोषित किया गया था। मुकेश अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को अपने नए एनर्जी बिजनेस का लीडर बनाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola