Mukesh Ambani death threats: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उसी ईमेल आईडी से दोबारा जान से मारने की धमकी दी गई है। लेकिन धमकी देने वाले व्यक्ति ने इस बार मुकेश अंबानी से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। दूसरी बार हत्या की धमकी देते हुए ईमेल में लिखा है, 200 करोड़ रुपये दो, नहीं तो जान गंवाने के लिए तैयार रहो।
मुकेश अंबानी को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी
व्यक्ति ने दूसरे ईमेल में मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए लिखा, ”अभी आपने हमारे ईमेल का जवाब नहीं दिया, रकम 200 करोड़ है, वरना डेथ वारंट साइन हो चुका है।” इससे पहले वाले ईमेल में 20 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
दर्ज हुई FIR
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी को शुक्रवार को ईमेल मिला और उनके सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
FIR के मुताबिक, बदमाश ने मेल में दावा किया, “अगर आप (अंबानी) हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे, तो हम आपको मार डालेंगे। हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर हैं।”
यह भी पढ़ेंः अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सजायाफ्ता ब्रिटिश नागरिक को दिया गया था क्षमादान, क्या कतर से मिलेगी राहत?
पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट के डर में डालना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किया गया था। मेल भेजने वाले को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले भी मिली है धमकी (Mukesh Ambani death threats)
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले साल, मुंबई पुलिस ने अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल करने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। व्यक्ति ने मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
आंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
9 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
12 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
12 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
13 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
14 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines