हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mukesh Ambani को कब-कब मिली जान से मारने की धमकी? टारगेट पर Antilia भी

Mukesh Ambani Death Threat: मुकेश अंबानी को हत्या की धमकी पहली बार नहीं मिली है। अब से पहले भी कई बार उन्हें और उनके परिवार को धमकाया जा चुका है, जानिए कब-कब हुआ ऐसा…

विज्ञापन
Mukesh Ambani

Reliance Owner Mukesh Ambani Death Threat: एशिया के सबसे अमीर आदमी और भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पिछले 2 दिन में 2 बार मुकेश अंबानी को हत्या करने की धमकी मिल चुकी है। 27 अक्टूबर को ईमेल आया कि 20 करोड़ दो, नहीं तो अपने बेस्ट शूटर से मरवा देंगे। 28 अक्टूबर को फिर मेल आया कि पहल मेल का जवाब नहीं दिया तो अब 200 करोड़ दो, नहीं जो जान गंवानी पड़ेगी, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अब से पहले भी कई बार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में रेव पार्टी; अर्धनग्न हालत में नशे में धुत मिले स्कूल स्टूडेंट्स, पुलिस रेड का Video Viral

28 अक्टूबर को यह ईमेल आया

शुक्रवार को ईमेल के जरिए मुकेश अंबानी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली। इसमें 200 करोड़ रुपये नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले ईमेल का जवाब नहीं मिलने के कारण इस बार ईमेल करने वाले ने अपनी मांग 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी हे। उसी ईमेल अकाउंट से यह नया ईमेल आया, जिससे 27 अक्टूबर को ईमेल आया था। इस ईमेल में लिखा है कि आपने हमारे पिछले ईमेल का जवाब नहीं दिया है, इसलिए अब रकम 200 करोड़ है। अगर नहीं दी गई तो अंजाम भुगतना होगा। आपके डेथ वारंट पर हस्ताक्षर हो गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Fact Check: बुर्के वाली महिलाओं की दादागीरी की बात गलत, वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

27 अक्टूबर को यह ईमेल आया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल अज्ञात शख्स ने भेजा था। इस ईमेल में लिखा था कि IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india. वहीं इस ईमेल को देखते ही मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर तुंरत एक्शन मोड में आते हुए मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन की टीम ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिजाब नहीं पहना, मेट्रो से नीचे फेंका; पुलिस की पिटाई से घायल 16 साल की लड़की ने दम तोड़ा

मार्च 2023 में भी मिली थी धमकी

बता दें कि मार्च महीने में भी मुकेश अंबानी समेत देश के 3 बड़ी हस्तियों और उनके परिवारों को मारने की धमकी भरा कॉल आया था। मुंबई पुलिस को अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने धमकी दी थी कि वह अपने आदमियों से बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, एक्टर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को, इनके परिवार को मरवा देगा। इनके घरों को भी ब्लास्ट करके उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कॉल मुंबई के पास पालघर के शिवाजी नगर इलाके में आया था। कॉल रिसीव करने वाले पुलिस अधिकारी ने 2 युवकों को चर्चा करते हुए सुना कि अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी के बंगलों को उड़ाने के लिए 25 लोग मुंबई आए हैं। इसके बाद मामले की गहन जांच की गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 2 लड़कियों की आपसी बातचीत वायरल, खुलासा- बैचलर पार्टी में गलती से पिता से बनाए शारीरिक संबंध 

पिछले साल भी मिली थी धमकी

विज्ञापन

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय दक्षिण मुंबई में बने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वह अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश, नीता अंबानी और दोनों बेटों की भी जान लेगा। आरोपी ने अंबानी परिवार के आलीशान घर एंटीलिया को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

एंटीलिया के पास मिली थी विस्फोटकों से भरी कार

विज्ञापन

बता दें कि साल 2021 में भी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर एंटीलिया के पास विस्फोटकों से भरी एक कार खड़ी मिली थी। कार मिलते ही पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद उनकी जान को खतरा बताया गया था। कार से पुलिस को 20 जिलेटिन की छड़ें और एक पत्र मिला था, जिसमें अंबानी परिवार को जाने स मारने की धमकी दी गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola