MP Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 1 बजे तक 44.18 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच सीधी सीट के शहडोल जिले के बोचरो गांव में मतदान करने के लिए कोई भी ग्रामीण नहीं आया। गांव में बाघ के मूवमेंट से परेशान ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले 6-7 दिन से लगातार बाघ गांव में घुस जाता है। कई ग्रामीण तो बाघ के इस हमले में जान भी गंवा चुके हैं।
बता दें कि सीधी में संजय दुबरी टाइगर रिजर्व स्थित है। इस रिजर्व का बफर जोन ब्यौहारी विकासखंड से लगता है। ऐसे में अक्सर बाघ जंगल से निकलकर गांव में आ जाता है। हमलों के कारण कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। गांव वालों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। प्रशासनिक अमला लोगों को समझा-बुझाकर मतदान शुरू कराने में जुटा हैं।
ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर किया चुनाव का बहिष्कार
वहीं बालाघाट के वारासिवनी के चगेरा में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बूथ क्रमांक 162 में सुबह 3 लोगों ने मतदान किया इसके बाद समुह में आए लोगों ने पोलिंग कर्मियों को बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पूरी नहीं की गई। घरों में बिजली नहीं है। पिछले कई चुनाव से वोट डालते आ रहे हैं लेकिन बिजली नहीं होने के कारण हमारा जीवन दूभर हो गया है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के निराकरण आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीणों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उमरिया के मानपुर स्थित बमेरा में भी ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यह गांव भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बसा है।
ये भी पढ़ेंः एक पोलिंग बूथ, जहां सिर्फ 3 वोट पड़े; मतदान नहीं करने की वजह काफी चौंकाने वाली
ये भी पढ़ेंः जेब में सिर्फ 320 रुपये और लड़ रहा चुनाव, जानें देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी कौन?
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
1 hr agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines