हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बंधक बनाना गलत, तुरंत रिहा करो…', दिल्ली CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं को हिरासत में लेने पर HC सख्त

दिल्ली प्रदेशन में शामिल होने के लिए जा रहे 18 यात्रियों को मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया था. इन्हें रिहा करने को लेकर हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं.

विज्ञापन
प्रदर्शन में जा रहे लोगों को हिरासत में लेने पर हाई कोर्ट सख्त (Photo Credit - Social Media)

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोवा से दिल्ली आ रहे 18 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इन यात्रियों को मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया था. इनको लेकर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों को हिरासत में लेने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने 18 यात्रियों को अदालत में पेश करने या उन्हें तुरंत रिहा किए जाने के आदेश दिए हैं.

पुलिस कार्रवाई पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख

हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश अल्पेश कोगजे व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने नर्मदापुरम एसपी की कार्रवाई को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. हाई कोर्ट ने नर्मदापुरम एसपी को उन 18 यात्रियों को कोर्ट में पेश करने का या तुरंत रिहा करने का आदेश दिया. इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

ये भी पढ़ें – CJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, यह सभी छात्र पुणे के न्यू स्टूडेंट्स एंड यूथ फेडरेशन और AISF से जुड़े हुए हैं. यह सभी 7 अक्टूबर की सुबह गोवा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. इन्हें 8 अक्टूबर की शाम को 5 बजे के करीब मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन से हिरासत में लिया गया था. यात्रियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई के बाद गोवा निवासी शार्दुल जितेंद्र बुआ ने हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की. याचिका में कहा गया कि यात्रियों के पास वैध टिकट थे, इसके बाद भी उन सभी को ट्रेन से उतारकर जिला पुलिस को सौंप दिया गया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola