25 से घटकर 21 साल होगी सांसद-विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र? संसदीय समिति ने मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

भारत में जल्द ही सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा घटने की उम्मीद है। 25 से घटकर 21 साल उम्र रह जाएगी। संसदीय समिति ने कानून मंत्रालय में रिपोर्ट सबमिट कर दी है। मंत्रालय की सहमति देते ही इसकी आधिकारिका घोषणा कर दी जाएगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 करने पर विचार

सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 करने पर विचार

अभी भारत में सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल है। कल्पना कीजिए अगर यह उम्र सीमा घटकर 21 साल रह जाए तो कितने युवाओं का राजनीति में जल्दी आने का सपना साकार हो सकता है। अब यह कल्पना जल्द ही हकीकत में बदल सकती है। राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। सरकार दोनों चुनावों में प्रत्याशी की उम्र सीमा 25 से घटाकर 21 साल करने पर विचार कर रही है। इस मामले में संसद की स्थायी समिति ने उम्र घटाकर 21 साल करने का पक्ष लिया है। समिति ने रिपोर्ट कानून मंत्रालय को सौंप दी है। जल्द ही सरकार इस फैसला ले सकती है। हालांकि चुनाव आयोग उम्र घटाने के पक्ष में नहीं है। वर्तमान में पंचायत और स्थानीय चुनाव में प्रत्याशी की न्यूनतम उम्र 21 साल है।

विज्ञापन

उम्र कम होने की कितनी उम्मीद?

25 से 21 साल तक उम्र होने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की काफी संभावना है। बता दें कि संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद बृजलाल हैं। लोकसभा और राज्यसभा में बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत है। सरकार जब चाहे इस बिल बनाकर कानून बना सकती है। वहीं अधिसूचना जारी करके भी आसानी से संसद में पास कराया जा सकता है। बीजेपी सांसद ने यह रिपोर्ट तैयार की है तो कहीं न कहीं यह केंद्र सरकार की मर्जी ही हो सकती है। इससे साफ है कि सांसद और विधायक के चुनाव लड़ने की उम्र कम होने की संभावन कई गुणा है।

विज्ञापन

संसदीय समिति की रिपोर्ट में क्या है?

समिति के अध्यक्ष बृजलाल ने रिपोर्ट सबमिट कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकसित और नए जमाने की सोच वाले युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराने और इंटरनेशनल वातावरण को देखते हुए यह उम्र घटाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। समिति ने सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन

8 करोड़ युवाओं को मिलेगा फायदा

वर्तमान में भारत में तकरीबन एक अरब मतदाता हैं। इसमें से 20 से 29 साल के 19 करोड़ 74 लाख वोटर हैं। वहीं 21 से 25 साल की उम्र के बीच वाले 8 करोड़ मतदाता हैं। इसके अलावा देशभर में 18 से 19 साल के मतदाता 1 करोड़ 84 लाख हैं। चुनाव लड़ने की उम्र घटने से 21 से 25 साल वाले मतदाता यानि करीब 8 करोड़ वोटरों को फायदा होगा। राजनीति में रुचि रखने वाले युवा कम उम्र में भी चुनाव लड़ सकते हैं।

चुनाव आयोग का तर्क

समिति की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने असहमति जताई है। चुनाव आयोग का कहना है कि युवा ने अगर 18 साल की उम्र में अगर एक वोट दे भी दिया तो इस अवस्था में इतनी परिपक्वता नहीं आती कि कोई युवा सांसद या विधायक जैसे महत्वपूर्ण पद संभालने और समझने की गंभीरता रखता होगा।

विज्ञापन

2023 में भी हुई थी कोशिश

बता दें कि साल 2023 में ऐसे ही उम्र घटाने के लिए प्रयास हुए थे। अगस्त 2023 में स्थायी समिति ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र को 25 से घटाकर 18 साल करने की सिफारिश की थी। उस समय समिति ने पश्चिमी देशों, कनाड़ा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों का उदाहरण देकर सिफारिश की थी। इन सभी देशों में वोट करने और चुनाव लड़ने की उम्र एक जैसी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ