केरल (केरलम) की राजनीति में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता को लेकर बड़ा मुद्दा सामने आया है. केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दावा किया है कि राज्य विधानसभा ने पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव के जरिए SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ ही चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति व्यवस्था में बदलाव की मांग भी की गई है.
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दी जानकारी
सीएम वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए विधानसभा के इस कदम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के जरिए केरलम ने तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं. इनमें SIR प्रक्रिया के दौरान कथित गड़बड़ियों को दूर करना, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कार्यवाही शुरू करना और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली लिमिटेड बॉडी में बदलाव करना शामिल है.
यह भी पढ़ें: INDIA Bloc March LIVE Updates: शिव की बारात जैसा है विपक्ष का मार्च, ये संविधान बचाने की लड़ाई- राहुल गांधी
SIR में गड़बड़ियों का आरोप
मुख्यमंत्री की ओर से उठाई गई पहली मांग विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया से जुड़ी है. सतीशन ने कहा कि इस प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के चलते जिन पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, उनके मतदान के अधिकार तत्काल बहाल किए जाने चाहिए.
यह भी पढ़ें: कैंसर दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
गौरतलब है कि SIR के तहत वोटर लिस्ट की जांच और संशोधन किया जाता है, जिससे सूची में दर्ज मतदाताओं की जानकारी को वेरिफाई किया जा सके. हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटने को लेकर उठने वाले सवाल अब चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े सवाल भी खड़े कर रहे हैं. केरलम विधानसभा के प्रस्ताव में इसी मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की गई है.
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
केरल सरकार की दूसरी मांग मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित है. सतीशन के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे हैं. इसी आधार पर उन्होंने उन्हें पद से हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू करने की मांग का समर्थन किया.
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines