नवजात को 1 लाख में बेचने को मजबूर क्यों हुई मां? पैदा होने के 5 महीने बाद किया कलेजे का टुकड़ा दूर

Child Trafficking in Maharashtra: एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी मां-बाप, खरीदारों और डील कराने वाले दलालों को दबोचा है। वहीं पूछताछ में बच्चे को बेचे जाने की वजह भी सामने आई।

New Born Baby

बच्चे को सुरक्षित रिकवर कर लिया गया है।

Mother Sold New Born Baby For Money: महाराष्ट्र के ठाणे में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने 5 महीने के नवजात को बेच दिया। इसके बदले में उसे एक लाख रुपये मिले। बच्चा बेचने की खबर मुखबिर से मिलने ही ठाणे पुलिस एक्टिव हुई और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बाप, 2 दलाल और खरीदार दबोच लिए।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बच्चे को रिकवर करके एक अनाथालय को सौंप दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद ही तय किया जाएगा कि बच्चा किसे सौंपा जाएगा? वहीं आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इतना घिनौना काम करने की वजह भी बताई है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और एक मां अपने बच्चे को बेचने के लिए मजबूर क्यों हो गई?

विज्ञापन

पैसों की कमी ने कराया काम

नागपुर के कलमना पुलिस स्टेशन के प्रभारी के अनुसार, महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और उसका पति आर्थिक तंग से गुजर रहा है। काम नहीं मिलने की वजह से 2 वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया था। एक पति-पत्नी नि:संतान थे और बच्चे की तलाश में घूम रहे थे। जब महिला को इस बारे में पता चला तो उसने दलाल से संपर्क किया।

विज्ञापन

2 दलालों के बीच डील हुई और उन्होंने एक लाख रुपये में बच्चे का सौदा करा दिया। पैसों की कमी के कारण वह ऐसा करने को मजबूर हुई, लेकिन बच्चे के खरीदना और बेचना अपराध है। बच्चा गोद लेने और देने की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई, इसलिए अवैध बाल तस्करी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

चारों आरोपी, दोनों दलाल महाराष्ट्र निवासी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सुनील उर्फ भोंदू पुत्र दयाराम, 27 वर्ष श्वेता पत्नी सुनील, 32 वर्षीय पूर्णिमा शेल्के, 35 वर्षीय स्नेहदीप शेल्के निवासी गांव बदलापुर ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई। सौदा कराने वाले दलालों की पहचान किरण इंगले और प्रमोद इंगले के रूप में हुई, जो महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। गत 22 अगस्त को नवजात पूर्णिमा और स्नेहदीप को सौंपा गया था। एक लाख 10 हजार रुपये में डील हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ