पैसों की लालच, मजबूरी या कुछ और? 12 बच्चों की मां ने बेच दी अपनी 3 संतानें, जानें क्या थी वजह

महाराष्ट्र के नासिक में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आपको विश्वास ही नहीं होगा. 12 बच्चों की एक मां पर ये आरोप लगे हैं कि उसने अपने 3 बच्चों को पैसों के लिए बेच दिया.

Nashik Woman

कहा जाता है कि एक मां अपने बच्चे से दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती है. लेकिन जो मां अपने ही बच्चों को एक-एक करके बेच दे, क्या उसे कुमाता कहना गलत होगा? महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 12 बच्चों की मां ने एक के बाद एक अपने 3 बच्चे बेच दिए. नासिक के टाके देवगांव में आदिवासी बस्ती में रहने वाली 45 साल की बच्चुबाई विष्णु हंडोगे पर ये आरोप है कि उसने पैसों की खातिर अपनी ममता को ताक पर रखते हुए 3 बच्चों को बेच दिया.

विज्ञापन

मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने परिवार को लोगों को हिरासत में लिया और जांच में जुट गई. 12 बच्चों की मां ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए ये दावा किया है कि उसने अपने 3 बच्चों को बेचा नहीं है, बल्कि अपने रिश्तेदारों को गोद दिया है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?


दरअसल, 10 अक्टूबर 2025 को विष्णु हंडोगे ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसका वजन काफी कम था. बच्चे का वजन कम होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने जब आशा वर्कर्स को महिला के घर भेजा तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी. आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों की संख्या को लेकर शक हुआ तो उन्होंने पूरे मामले की ढंग से जांच करने के लिए कहा और पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने विष्णु हंडोगे के घर पहुंचकर जांच शुरू की.

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में पति-पत्नी


पुलिस ने विष्णु हंडोगे और उनके पति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. जिन परिवारों को 3 बच्चे सौंपे गए हैं, उन्हें भी हिरासत में लिया गया . मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यों की एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. फिलहाल पुलिस ने परिवार और सभी बच्चों को नासिक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भेज दिया है. जांच के बाद जो रिपोर्ट मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ