294 सीटों में से 135 पर लड़ने का दावा ही क्यों? एक्सक्लूसिव बातचीत में हुमायूं कबीर ने दिए तीखे सवालों के जवाब

Humayun Kabir exclusive interview: बाबरी जैसी मस्जिद बनाने का दावा करने पर ममता बनर्जी की पार्टी से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है. हुमायूं कबीर ने कहा कि चार महीने बाद पश्चिमी बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. जानें, पश्चिमी बंगाल की 294 सीटों में से केवल 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा क्यों?

Humayun Kabir exclusive interview

Humayun Kabir exclusive interview: पश्चिमी बंगाल की 294 सीटों में से केवल 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा क्यों कर रहे हुमायूं कबीर? न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में हुमायूं कबीर ने सभी तीखे सवालों का शालीनता से जवाब दिया. इससे पहले हुमायूं कबीर ने 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी की घोषणा का ऐलान करते हुए कहा था कि वह पश्चिमी बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. उन्होंने दावा किया कि वे करीब 80 सीटें जीतेंगे. . हुमायूं कबीर ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की अहम भूमिका रहेगी बीजेपी जीते या टीएमसी जीते बिना हुमायूं कबीर के समर्थन से सरकार नहीं बना पाएगी. गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद जैसी ढांचे की नींव डालने के बाद हुमायूं कबीर रातों रात सुर्खियों में आ गए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

294 सीटों में से 135 पर लड़ने का दावा ही क्यों?

न्यूज 24 ने हुमायूं कबीर से पूछा कि पश्चिमी बंगाल की 294 सीटों में से केवल 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा क्यों? इस पर हुमायूं कबीर बोले कि पश्चिमी बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में केवल चार महीने बाकी हैं. चार महीने में पूरे बंगाल को कवर नहीं कर पाएंगे, इसलिए लिए पैसा भी ज्यादा चाहिए और आदमी भी, जोकि अभी उनके साथ नहीं हैं, इसलिए वह उतनी ही सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, जहां पर वो जीत हासिल कर सकें. बिहार के चुनाव में मुस्लिम वर्ग ने ओवेसी को पांचों सीट जीतकर दीं, यहां के मुस्लिम भी हमारी पार्टी को सीटें जिताकर देंगे. क्या ओवेसी के साथ आपकी कोई डील हुई तो इस सवाल पर हुमायूं कबीर बोले कि ओवेसी के साथ उनकी बात नहीं हुई, उनके खास आदमी के साथ हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई बंगाल में उनकी और ओवेसी की पार्टी मिलकर चुनाव में उतरेगी और किंग मेकर की भूमिका में आएगी.

मस्जिद को लोगों का जबरदस्त समर्थन

मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद का नींव पत्थर रखने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर कहते हैं कि मुस्लिम वर्ग का अपार समर्थन मिला, इतनी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. जो सोचा था, यह उससे कहीं ज्यादा था. तीन करोड़ रुपये का चंदा आ चुका है, 67 हजार कैश आ गए, दो लाख से ज्यादा आ गया, सीमेंट भी आ गया. जितना ज्यादा सपोर्ट मिलेगा, कभी नहीं सोचा था. उनकी पार्टी सेक्युलर होगी, जिसमें हिंदू सीटों पर हिंदू उम्मीदवार उतारेंगे. भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी उम्मीदवार उतरेंगे नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के भी खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ