Update on Mosque to be built in Ayodhya amid RamLalla Pran Pratistha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। इस बीच अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की तारीख सामने आ गई है। भव्य मस्जिद बनाने का काम इसी साल मई महीने से शुरू हो जाएगा। मुस्लिम बॉडी ने मस्जिद को लेकर अहम जानकारी दी है। अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम पैगंबर मुहम्मद के पिता के नाम पर ‘मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह’ रखा जाएगा।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन इस साल मई से अयोध्या में एक भव्य मस्जिद का निर्माण शुरू करेगा। मस्जिद 3-4 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी मस्जिद बनाने को प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) की विकास समिति के प्रमुख हाजी अरफात शेख ने दी। उन्होंने कहा कि मस्जिद के लिए धन जुटाने के लिए एक क्राउड-फंडिंग वेबसाइट स्थापित की जा सकती है।
ये भी पढ़ें-Ram Lalla Consecration: विराजमान हुए रामलला, तस्वीरों और वीडियो में करें दिव्य दर्शन
दी गई थी 5 एकड़ जमीन
शेख ने कहा कि हमारा प्रयास लोगों के बीच दुश्मनी और नफरत को खत्म करना और एक-दूसरे के प्रति प्यार में बदलना है…चाहे आप सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करें या न करें। उन्होंने कहा, “अगर हम अपने बच्चों और लोगों को अच्छी बातें सिखाएं तो ये सारी लड़ाई बंद हो जाएगी। बता दें कि यह मस्जिद अयोध्या के धन्नीपुर में बनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने जब बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला राम मंदिर के पक्ष में सुनिया था तब मस्जिद के लिए अलग से जमीन देने का आदेश भी दिया था। इसके बाद सरकार ने मस्जिद बोर्ट को 5 एकड़ जमीन दी थी। बताया जा रहा है कि यह मस्जिद दिल्ली के जामा मस्जिद के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद होगी।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: कौन था 500 साल पहले राम मंदिर तोड़ने वाला शख्स? जिसे एक रानी ने उतारा था मौत के घाट
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
32 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
45 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines