Tunisha Sharma Funeral: मुंबई के जेजे अस्पताल से सोमवार रात टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस निकाल चुकी है। कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा।
इसलिए लगा 2 दिन का समय
जानकारी के मुताबिक तुनिषा की मौसी इंग्लैंड में रहती हैं। उनके वहां से आने में समय लगने पर तुनिषा के अंतिम संस्कार में इतने दिन लग गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और मुख्य आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार किया था।
तुनिषा की मां ने लगाए आरोप
इससे पहले आज सुबह तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान को लेकर कहा था कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, उसने तुनिषा का तीन-चार महीने यूज किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी और को भी डेट कर रहा था। उन्होंने शीजान को सख्त सजा देने की मांग की है।
और पढ़िए – आरोपी शीजान खान का दावा, कहा- पहले भी तुनिशा शर्मा ने की थी आत्महत्या की कोशिश
यह है पूरा मामला
बता दें 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा का शव मिला था। पुलिस ने बताया था कि टी ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Ambien)
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
33 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
57 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines