---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली NCR में आज भी चलेंगी तेज हवाएं, बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

Monsoon Latest Update : देश में सूरज की तपिश के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है। अब मानसून तेजी से कई राज्यों में फैल रहा है। इस बीच दिल्ली एनसीआर में भी मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी हुई। जानें आज का कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है। बुधवार को हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत राजधानी में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि किन राज्यों में बादल बरसेंगे?

दिल्ली का मौसम

---विज्ञापन---

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के जिलों में गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। गरज के साथ बादल भी बरस सकते हैं। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी रहने की उम्मीद है। अगले 5 से 6 दिनों तक पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से मर रहे लोग, अबतक 211 की मौत, 72 घंटे में लू ने निगलीं 99 जिंदगियां

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इन राज्यों में भी होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मर्थवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही झारखंड और दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

बुधवार का तापमान

शहर अधिकतम तापमान
फतेहपुर (यूपी) 46.2 डिग्री सेल्सियस
रीवा (एमपी) 45.6 डिग्री सेल्सियस
रोहतक (हरियाणा) 45.3 डिग्री सेल्सियस
पालम (दिल्ली) 44.4 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर (राजस्थान) 44.4 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना (पंजाब) 43.1 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें : 70 KM की स्पीड से आएगा तूफान, इन राज्यों में गरज के साथ बरसेंगे बादल, मुंबई में प्री मानसून का दस्तक

---विज्ञापन---

कहां बरस रहे बादल

मुंबई और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। नवी मुंबई में रात से ही झमाझम बारिश हो रही है।, जबकि रायबरेली में बूंदाबांदी हो रही है। अगर मुंबई की बात करें तो यहां प्री मानसून की बारिश हो रही है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 11 जून तक मानसून पहुंच जाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 06, 2024 08:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola