Monsoon Update: गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अन्य राज्यों का हाल

monsoon updates, delhi rain, delhi weather, monsoon update 2023, gujarat flood, monsoon news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Monsoon Update: मानसून के शुरुआत के बाद से ही देश के कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ का कहर जारी है। बारिश के कारण गुजरात में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आपदा प्रतिक्रिया बलों के अलावा, प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में सहायता के लिए भारतीय वायु सेना को सेवा में लगाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की और उन्हें केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के लिए 5 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई से 5 जुलाई तक कुमाऊं और उत्तराखंड के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस बीच, 4 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 5 और 6 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने रविवार को यह भी कहा कि अगले दो दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन

गोवा में कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश 

IMD ने 4 जुलाई तक गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तटीय राज्य में पहले से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

विज्ञापन

असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे स्थिति

मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण बिहार के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जैसे जिलों में भारी बारिश के कारण जल जमाव हो गया है।

विज्ञापन

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

केरल और कर्नाटक में अगले पांच दिनों के दौरान और आंध्र प्रदेश में 3 जुलाई से 6 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ