हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किरण रिजिजू के परिसीमन बिल के प्रस्ताव को राहुल गांधी ने नकारा, इन मुद्दों पर चर्चा की मांग पर अड़ी कांग्रेस

संसद के मानसून सत्र में हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर परिसीमन बिल पर सहयोग मांगा. हालांकि, राहुल गांधी ने सरकार के इस अनुरोध को साफ तौर पर खारिज कर दिया. कांग्रेस ने राम मंदिर दान विवाद और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की शर्त रखी है.

विज्ञापन

संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध और गहरा गया है. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चैंबर में जाकर उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान रिजिजू ने आगामी ‘परिसीमन विधेयक’ और ‘महिला आरक्षण संशोधन विधेयक’ को सदन में पारित कराने के लिए कांग्रेस से सहयोग की अपील की.

हालांकि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू के इस प्रस्ताव को सीधे तौर पर खारिज कर दिया. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि जब तक विपक्ष द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों पर चर्चा नहीं होती, तब तक सदन का कामकाज सामान्य तरीके से चलना मुमकिन नहीं है.

‘महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे जा रहे गुंडे’, बोले राहुल गांधी, पीड़ित छात्रों ने सुनाई आपबीती

विज्ञापन

राहुल गांधी की दो मुख्य शर्तें

राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री के सामने दो प्रमुख मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि राम मंदिर ट्रस्ट में कथित दान चोरी के आरोपों पर सदन के भीतर विस्तार से चर्चा की जाए. दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में आधिकारिक बयान दें.

सदन में लगातार बना हुआ है गतिरोध

विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है. सरकार जहां महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की जल्दी में है, वहीं विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है. किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की इस मुलाकात के बेनतीजा रहने के बाद यह साफ हो गया है कि मानसून सत्र में गतिरोध फिलहाल खत्म होने के आसार नहीं हैं.

विज्ञापन

‘अमित शाह को हटाएं…’, PM मोदी से बोले राहुल गांधी, कहा- छात्रों को न्याय जरूर दिलवाएंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola