'अमित शाह को हटाएं…', PM मोदी से बोले राहुल गांधी, कहा- छात्रों को न्याय जरूर दिलवाएंगे

राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया. मैंने स्पीकर को कई बार बोला कि सदन को व्यवस्थित तरीके से चलाया जाए, ताकि मैं बोल सकूं.’

Congress Party Briefing.jpg

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद बुधवार शाम को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया. साथ ही कहा कि मेरे भाषण के दौरान बार-बार मंत्रियों को बोलने की इजाजत दी गई.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया. मैंने स्पीकर को कई बार बोला कि सदन को व्यवस्थित तरीके से चलाया जाए, ताकि मैं बोल सकूं. कई बार किरेन रिजिजू और राजनाथ सिंह को बोलने दिया गया, लेकिन मुझे नहीं बोलने दिया गया. मैंने कहा था कि छात्रों पर की गई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मुझे ये भी कहा गया कि अगर मैं माफी मांग लेता हूं तो मुझे बोलने दिया जाएगा. लेकिन मैं कभी भी भाजपा, आरएसएस और उनसे जुड़े किसी से भी माफी नहीं मांगूंगा. बतौर लोकसभा में नेता विपक्ष ये मेरा अधिकार है कि देश के अहम मुद्दों को संसद में उठाऊं. दिल्ली की गलियों में हमारे छात्रों को बर्बरता से पीटा गया. उन पर पैलेट गन चलाई गई. मैंने कई जख्मी छात्रों के मेडिकल सर्टिफिकेट देखें हैं. जिनमें पैलेट गन का जिक्र किया गया है. उनमें लाठी से मारने का भी जिक्र है. वे सामान्य लाठियां नहीं थीं, बल्कि उनमें कीलें लगी हुई थीं. लड़कियों और नाबालिगों को पीटा गया.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: ‘अमित शाह की यहां बैठने की हिम्मत नहीं’, राहुल गांधी क्या बोले जो किरेन रिजीजू भड़के और हो गया हंगामा?

साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, ‘गृह मंत्रालय से जुड़े सुरक्षाबलों को किसी भी एक्शन के लिए गृहमंत्री का आदेश चाहिए होता है. जब हम पीएम हाउस थे, तो मैंने खुद देखा कि अमित शाह पुलिस अधिकारी से बात कर रहे थे. मैंने देखा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लगातार अमित शाह की कॉल आ रही थीं. यह बिल्कुल साफ था कि उन्हें सब पता था कि क्या हो रहा है. यहां दो चीजें हो सकती हैं, पहला ये कि अमित शाह ने लोगों पर पैलेट गन चलाने, कील लगी हुई लाठियों से पीटने का ऑर्डर दिया. या फिर उन्हें कुछ भी नहीं पता था.’

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा, ‘देश के हर छात्र को पता होना चाहिए कि आपके साथ जो भी हुआ, उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं. आपके साथ हुई बर्बरता, मारपीट, पैलेट गन के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं. दिल्ली पुलिस गृहमंत्री को रिपोर्ट करती है. छात्रों के साथ मारपीट दिल्ली पुलिस ने की. अमित शाह गृह मंत्रालय चलाते हैं.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम सुनिश्चित करेंगे कि जिन छात्रों को पीटा गया, हो सकता है कि उसमें समय लग जाए, लेकिन उन्हें न्याय मिले. जिन्होंने छात्रों पर पैलेट गन चलवाई, उन्हें सजा मिले. ये छात्रों को विपक्ष की गारंटी है. हमारी पीएम मोदी को सलाह है कि अमित शाह को बर्खास्त किया जाए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जांच के आदेश दिए जाएं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ