Monsoon 2024 Latest Update : देश के अधिकांश राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी। दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही शुरू है, जबकि अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जानें आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?
जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना है। पिछले 2-3 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अब उमस लोगों को परेशान कर रहा है। आसमान से बादल छंटते ही उमस भरी गर्मी बढ़ जाती है और लोगों के पसीने निकलने लगते हैं। आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया।
यह भी पढ़ें : 115 सड़कें बंद, बिजली गुल, फंसे लोग; शिमला समेत हिमाचल के 3 जिलों में बाढ़ का खतरा, जानें IMD का अपडेट
चक्रवात का भी पड़ेगा असर
देशभर में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य क्षोभमंडल स्तर तक बना हुआ है, जबकि दूसरा चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेज गरज और आकाशीय बिजली के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यहां जमकर बरसेंगे बादल
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में आज एवं कल, हरियाणा, चंडीगढ़ में 9 जुलाई तक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 जुलाई तक, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 09 तक गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे। झारखंड में 6 से 8 जुलाई तक, ओडिशा में 5 से 9 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : काले घने बादल, हल्की बौछारें फिर भी पसीना, जानें देशभर के मौसम का हाल
इन राज्यों में हुई बारिश
गुजरात, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना में जमकर बादल बरसे हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines