115 सड़कें बंद, बिजली गुल, फंसे लोग; शिमला समेत हिमाचल के 3 जिलों में बाढ़ का खतरा, जानें IMD का अपडेट

IMD Rain Alert : पूरे देश में मानसून फैल गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी राहत मिली। बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। जानें क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

Himachal-Rain-alert

Himachal Rain Alert

Himachal Rain : देश में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून तबाही मचाने वाला है। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआती बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पूरे प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई इलाकों में सड़कें बंद हो गईं, जबकि 212 ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि क्या है IMD को लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आज पूरे प्रदेश में 64.5-115.5 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है, जबकि शुक्रवार को 115.5-204.4 मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश की वजह से मंडी, सिरमौर और शिमला में बाढ़ आने की संभावना है।

विज्ञापन

मंडी पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

हिमाचल प्रदेश में अबतक हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों को काटकर वर्षा का पानी बह रहा है। प्रदेश की 115 सड़कें बंद हैं, जिनमें से सिर्फ मंडी में 107 मार्ग बाधित हैं। इसकी वजह से घूमने आए कई पर्यटक हिमाचल में फंस गए हैं। अगर राज्य में बिजली गुल होने की बात करें तो कुल 212 ट्रांसफार्मर ठप हैं, जिनमें से 147 मंडी में बाधित हैं।

विज्ञापन

इन राज्यों में हो रही बारिश

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भी हल्की बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 06 जुलाई तक, उत्तराखंड में 7 जुलाई तक वर्षा होती रहेगी। उत्तर प्रदेश एवं बिहार में आज और कल जमकर बादल बरसेंगे। कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में 7 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 जुलाई तक बादल बरसते रहेंगे। जम्मू संभाग, पंजाब, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय में कल भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ