IMD Weather Forecast For Himachal Uttarakhand: मानसून की भारी बारिश से देशभर में हालात खराब है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी मानसून दस्तक देने लगा है, जिसका सबसे पहला असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा। जी हां, खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। जम्मू पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।
वहीं उत्तराखंड के चमोली में आज बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसे ट्रैफिक बाधित हुआ। हिमाचल प्रदेश में बीती रात मनाली-लेह हाईवे पर फ्लैश फ्लड हुआ, जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक तीनों राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे इन तीनों राज्यों के ट्रिप पर न जाएं और खराब मौसम से अपना बचाव करें।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी
खराब मौसम और बारिश से हालातों को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, अमरनाथ यात्री नेशनल हाईवे-44 पर सफर करते समय दोपहर एक बजे तक जिखैनी उधमपुर, 2 बजे तक चंद्रकोट रामबन और 3 बजे तक बनिहाल को पार कर सकते हैं, इसके बाद इन इलाकों में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर किसी कारण से रास्ता पार नहीं कर पाते तो वाहन जहां होंगे, वहीं रोक दिए जाएंगे और फिर अगले दिन ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
यह भी पढ़ें:बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली; ट्रेलर ऑटो को टक्कर मार 100 मीटर घसीट ले गया, सड़क पर बिखरी लाशें
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा खराब मौसम से बाधित
उत्तराखंड में आज सुबह बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ। जनपद चमोली के तहत आने वाले भनेरपानी, पुराना नगर पंचायत पीपलकोटी, कंचनगंगा, छिनका पागलनाला और हेलंग के पास पहाड़ दरकने से मलबा सड़क पर आकर गिरा। यह जानकारी उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने दी है। पिथौरागढ़ में काली नदी अपने उफान पर बह रही है।
रामगंगा, कोकिला और बहुला का जलस्तर बढ़ चुका है। बद्रीनाथ गंगोत्री हाईवे समेत पूरे राज्य में करीब 100 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया हुआ है, जिसके चलते स्कूल और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। चारधाम यात्रियों को जहां हैं, वहीं रुकने के आदेश हैं।
यह भी पढ़ें:मन बहुत दुखी है, 121 लोग मर गए…भोले बाबा का पहला बयान आया सामने, हाथरस भगदड़ कांड के 7 अपडेट
हिमाचल में मनाली लेह हाईवे बंद किया गया
हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह हाईवे पर जिंगजिंगबार में बाढ़ आई। हाईवे पर खड़े ट्रक और बाइक मलबे की चपेट में आ गए। कमांडिंग ऑफिसर मेजर रवि शंकर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि बाढ़ आने से मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है।
सड़कें बंद, ट्रांसफार्मर ठप, वाटर सप्लाई भी रुकी
शिमला में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। सड़कों पर मलबा, पत्थर और पेड़ गिरे हुए हैं। 70 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हैं। पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों मंडी, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह है। लाहौल स्पीति को छोड़ कर बाकी प्रदेश में आंधी तूफान आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:तलवार से ताबड़तोड़ वार, लात-घूंसों से पीटने का VIDEO; बीच सड़क शिवसेना नेता पर निहंगों ने किया जानलेवा हमला
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines