---विज्ञापन---

Monsoon को लेकर गुड न्यूज, IMD का ताजा अपडेट आया सामने, 19 मई को एंट्री होने की भविष्यवाणी

Monsoon 2024 IMD Prediction: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। मानसून के समय से पहले देश में एंट्री होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर मानसून इस साल कब आ रहा है?

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Prediction Latest Update: कहीं बारिश और कहीं भीषण लू के बीच मानसून को लेकर खुशखबरी मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून देश में 19 मई को एंट्री कर सकता है। IMD का कहना है कि मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में एंट्री कर सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम भारत में मानसून के इस साल 2 से 3 दिन पहले आने की संभावना है। पोर्ट ब्लेयर में आमतौर पर 20 मई के आस-पास मानसून की एंट्री होती है। दक्षिण पश्चिम भारत में यह 22 मई के आस-पास एंट्री करता है।, लेकिन इस बार 17 मई तक मानसून पोर्ट ब्लेयर में आ जाएगा। इसके बाद दक्षिण पश्चिम भारत में एंट्री होगी, जिससे दक्षिण भारत में भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: Monsoon में 20 राज्यों में भारी बारिश होगी; जानें कहां-कहां कहर बरपाएंगे बादल? क्या कहती IMD की भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

केरल और बाकी भारत में कब आएगा मानसून?

IMD के अनुसार, अगले 7 दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून केरल में एक जून तक एंट्री कर लेगा। इसके बाद 15 जुलाई तक उत्तर भारत में पहुंचेगा। 15 सितंबर तक मानसून की वापसी होगी। एक जून से 15 सितंबर तक पूरे भारत में मानसून का असर देखने को मिलेगा। इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

IMD के अनुसार, देश के करीब 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। दक्षिण कर्नाटक के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण अगले 5 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में मौसम खराब रहेगा। गरज, चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से भारी बारिश हो सकती है। लोगों को अलर्ट रहना होगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2024 10:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola