---विज्ञापन---

Monsoon में 20 राज्यों में भारी बारिश होगी; जानें कहां-कहां कहर बरपाएंगे बादल? क्या कहती IMD की भविष्यवाणी

Monsoon 2024 Prediction: मानसून के लिए मौसम विभाग ने भविष्वाणी कर दी है और लोगों को अलर्ट करना भी शुरू कर दिया है। इस साल गर्मी के सीजन में अप्रैल महीने में भी मौसम करवट बदलता रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। ऐसे में जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, मानसून के जल्द दस्तक देने के आसार बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Prediction With Alerts: मानूसन 2024 के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी से देशवासियों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। मानसून इस साल भी जून के पहले हफ्ते में दस्तक देगा और सितंबर तक इसका असर रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ी राज्यों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हालांकि किसानों के लिए अच्छी बारिश आर्थिक रूप से फायदेमंद रहती है, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश नुकसान भी करा सकती है, ऐसे में मौसम विभाग ने देशभर की राज्य सरकारों, किसानों और लोगों को पहले ही सतर्क रहने और बचाव के इंतजाम करने की सलाह दे दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:इस साल किसानों के लिए कैसा रहेगा मानसून? Skymet Weather ने जारी किया पूर्वानुमान

मानसून में कहां-कहां और कैसी बारिश होगी?

बारिश का अनुमान राज्य
सामान्य से ज्यादा बारिश केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव
सामान्य बारिश छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख
सामान्य से कम बारिश ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

दिल्ली नगर निगम मानसून में करेगा ये इंतजाम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम ने इस साल मानसून के लिए ग्रीन एक्शन प्लान बनाया है। नगर निगम की प्लानिंग करीब सवा 6 लाख पौधे लगाने की है, जिसमें करीब 4 लाख तो झाड़ियां उगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारियों को दिल्ली के पार्कों, इमारतों, शमशान घाटों आदि के कैंपस में गड्ढे खोदने का आदेश दे दिया है।

---विज्ञापन---

वहीं दिल्ली में इतने पौधे और झाड़ियां लगाने का मकसद ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाना है। नगर निगम का फोकस उन एरिया में पौधे-झाड़ियां लगाने की है, जहां हरियाली कम है। दिल्ली में करीब 15226 पार्क हैं, जिनमें से उन पार्कों पर फोकस रहेगा, जहां हरियाली कम नजर आएगी। नगर निगम ने करीब 60 प्रजातियों के पौधे ऑर्डर किए गए हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कहां-कहां कहर बरपा सकते बादल?

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, मानसून 2024 में देश के 20 से ज्यादा राज्यों में सामान्य से ज्यादा यानी 100 प्रतिशत से ज्यादा बादल बरस सकते हैं। शुरुआत में मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन अगस्त-सितंबर आते-आते मानसून अपना तांडव दिखाएगा। क्योंकि सालभर में जितनी बारिश होती है, उसका 70 प्रतिशत हिस्सा मानसून का होता है और भारत देश में आज भी फसलों की सिंचाई का जरिया बारिश है तो अच्छी बारिश देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि अच्छी सिंचाई होने से अच्छी फसल होगी और किसानों की कमाई अच्छी होगी।

First published on: Apr 18, 2024 09:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola