ब्रिटेन में बैठे मौलाना शम्सुल हुदा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, 30 करोड़ की अवैध फंडिंग का आरोप

Maulana Shamsul Huda: इस्लाम के प्रचारक शम्सुल हुदा पर अवैध फंडिंग का आरोप है और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है. पहले उत्तर प्रदेश ATS ने शम्सुल हुदा के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसके बाद ED ने शम्सुल हुदा के खिलाफ अवैध फंडिंग के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया.

Maulana Shamsul Huda

मौलाना शम्सुल हुदा 20 साल में कई देशों की यात्राएं कर चुका है.

Maulana Shamsul Huda News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस्लामिक प्रचारक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (UP ATS) द्वारा दर्ज FIR के आधार पर की गई है. शम्सुल हुदा खान की नियुक्ति साल 1984 में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में असिस्टेंट टीचर के तौर पर हुई थी. आरोप है कि उसने साल 2013 में ब्रिटिश नागरिकता ले ली, लेकिन इसके बावजूद साल 2013 से 2017 तक वह भारत में शिक्षक के रूप में वेतन लेता रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की अवैध फंडिंग का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, शम्सुल हुदा खान इस दौरान वह न तो भारतीय नागरिक था और न ही भारत में रहकर पढ़ा रहा था. पिछले करीब 20 सालों में शम्सुल हुदा खान कई देशों की यात्राएं करता रहा. आरोप है कि इस दौरान उसने भारत में मौजूद 7 से 8 बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये की रकम हासिल की. उसने एक दर्जन से ज्यादा अचल संपत्तियां भी खरीदीं, जिनकी कुल कीमत 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. ED और अन्य एजेंसियों का आरोप है कि शम्सुल हुदा खान धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहा था.

मदरसे स्थापित किए और पैसे भेजे

जांच एजेंसियों के अनुसार, शम्सुल हुदा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने अपनी NGO ‘राजा फाउंडेशन’ और निजी बैंक खातों के जरिए कई मदरसों में पैसे भेजे. इसने आजमगढ़ और संत कबीर नगर में 2 मदरसे भी स्थापित किए थे, जिनका रजिस्ट्रेशन बाद में सक्षम अधिकारियों ने रद्द कर दिया. जांच एजेंसियां अब शम्सुल हुदा के विदेशी संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं. खास तौर पर ब्रिटेन में मौजूद कट्टरपंथी संगठनों से उसके संबंधों की जांच की जा रही है. शम्सुल के पाकिस्तान जाने का भी इनपुट है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी संगठनों से भी कनेक्शन

जांच एजेंसियां पाकिस्तान के कुछ चरमपंथी संगठनों से उसके संपर्कों की जांच भी कर रही हैं. पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठन दावत-ए-इस्लामी से शम्सुल का कनेक्शन बताया जा रहा है. फिलहाल ED उसके फंडिंग नेटवर्क, विदेशी कड़ियों और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ