Mohan Bhagwat Speech Highlights: गुवाहाटी में आरएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने पंच परिवर्तन का जिक्र किया। उनके जरिए दिए गए इस मैसेज का बड़ा मकसद था, जो समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काफी अहम है। मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि सोसाइटी की प्रोग्रेस के लिए ये पांच परिवर्तन बहुत जरूरी है।
क्या है आरएसएस का पंच परिवर्तन?
अपने भाषण के दौरान मोहन भागवत ने सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी प्रथाओं और नागरिक कर्तव्यों को परिवर्तन के मूलभूत स्तंभों के रूप में रेखांकित किया। उनकी इस स्पीच का सीधा मतलब समाज में एक पॉजिटिव बदलाव लाना था।
सामाजिक सद्भाव पर क्या बोले भागवत?
मोहन भागवत ने समाज के निर्माण के लिए सामाजिक सद्भाव को काफी अहम बताया। उन्होंने इस दौरान कहा कि अलग-अलग समुदायों, धर्मों, क्षेत्रों और भाषाओं के बीच दोस्ती और एकता को भी महत्व दिया।
पारिवारिक मूल्य समाज के लिए अहम
आरएसएस चीफ ने कहा कि अपने घर में पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने से समाज को सही डायरेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हम प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।
ये भी पढ़ेंः PM Modi Cooking Oil Challenge: देश की 10 हस्तियों को PM मोदी का चैलेंज, मन की बात में उठाया मुद्दा
स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल
मोहन भागवत ने अपनी स्पीच के दौरान स्वदेशी अपनाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा हर एक भारतीय परिवार को अपनी भाषा, पहनावे, खाने, घर और सफर में स्वदेशी प्रथाओं को अपनाना चाहिए। इसके साथ ही विदेशी भाषा को कम इस्तेमाल करना चाहिए और अपनी मूल भाषा को ज्यादा बोलना चाहिए।
नागरिक कर्तव्यों पर अहम संदेश
भागवत ने कहा कि जहां तक हमारे नागरिक कर्तव्यों का सवाल है, हमें राज्य के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही, हर एक नागरिक को समाज की भलाई के लिए पारंपरिक सामाजिक नैतिक मानदंडों का भी पालन करना होगा, जिनका उल्लेख किसी भी सिटिजन रूल्स बुक में नहीं है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines