Mohammad Azharuddin: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन मंत्री बन गए हैं. उन्हें तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है. आज राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई. वहीं उन्हें मिलाकर अब तेलंगाना सरकार में 16 मंत्री हो गए हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी हैं और अब उन्हें राज्यपाल कोटे से तेलंगाना विधान परिषद के लिए निर्वाचित किया गया था और अब उन्हें मंत्री पद दिया गया है.
हार गए थे 2023 का विधानसभा चुनाव
बता दें कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी का एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं जीता था. मोहम्मद अजहरुद्दीन भी चुनाव हार गए थे, ऐसे में कहा जा रहा है कि तेलंगाना में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने के लिए अजहरुद्दीन को विधान परिषद और कैबिनेट सदस्य बनाया गया है. हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा का उपचुनाव भी होना है और यहां पर 30 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं, ऐसे में मोहम्मद अजहरुद्दीन को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का विपक्ष विरोध कर रहा था.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘हाथ मिलाने में कुछ गलत नहीं…’ हैंडशेक विवाद पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का सनसनीखेज बयान
विपक्ष ने कहा आचार संहिता का उल्लंघन
सियासी गलियारों में चर्चा है कि जुबली हिल्स में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते ही रेवंथ रेड्डी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला लिया है, हालांकि विपक्ष ने चुनाव आयोग के पास इसे मतदाताओं को प्रभावित करने वाला कदम बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होना है. इससे ठीक पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन को कैबिनेट मंत्री बनाने की प्रक्रिया को BJP ने आचार संहिता का उल्लंघन कहते हुए आरोप लगाया है.
कौन हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन?
मोहम्मद अजहरुद्दीन पूर्व भारतीय क्रिकेटर, टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और पॉलिटिशियन हैं. तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मे पूर्व क्रिकेटर 1984 में क्रिकेट की दुनिया में आए थे और 1990 से 1999 भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे. 1984 में डेब्यू करने के बाद साल 2000 तक उन्होंने 99 टेस्ट मैच और 334 वनडे मैच खेले थे.
साल 2000 में मैच फिक्सिंग स्कैंडल में नाम आने के बाद BCCI ने उनके क्रिकेट खेलने पर जिंदगीभर के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे साल 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने हटा भी दिया था, लेकिन वे क्रिकेटमें वापस नहीं आए, बल्कि साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली और उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद बने. इसी सीट से वे साल 2014 में भी सांसद बने. मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines