IND vs PAK: 'हाथ मिलाने में कुछ गलत नहीं…' हैंडशेक विवाद पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का सनसनीखेज बयान

Mohammad Azharuudin on Handshake Controversy: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का हैंडशेक विवाद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. अजहरुद्दीन का कहना है कि टीम इंडिया के प्लेयर्स को हाथ मिलाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी. 14 सितंबर को टीम इंडिया ने जीत के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से साफतौर पर इनकार कर दिया था.

Mohammad Azharuddin

Mohammad Azharuddin

Mohammad Azharuddin on Handshake Contorversy: 14 सितंबर को जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद हैंडशेक विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया और पाकिस्तानी टीम ने इसकी शिकायत एसीसी और आईसीसी दोनों से कर डाली. पीसीबी ने इस पूरे मामले में मैच रेफरी की भी गलती बताते हुए एंडी पायक्रॉफ्ट को तुरंत एशिया कप 2025 से हटाने की मांग भी की थी.

विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान को बेइज्जत होने के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा. अब इस विवाद पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि उनके हिसाब से हैंडशेक करने में कुछ भी गलत नहीं है और टीम इंडिया के प्लेयर्स को हाथ मिला लेना चाहिए था.

विज्ञापन

हैंडशेक विवाद पर क्या बोले मोहम्मद अजहरुद्दीन?

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एनडीटीवी के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मेरे हिसाब से हाथ मिलाने में कुछ भी गलत नहीं था. जब आप मैच खेल रहे हैं, तो आपको वो सबकुछ करना चाहिए जो एक मुकाबले में होता है- जैसे हाथ मिलाना या फिर कुछ और. मुझे नहीं पता कि क्या समस्या थी. मेरे सचमुच समझ नहीं आया. हालांकि, मेरे हिसाब से हाथ मिलाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी. जब आप आंदोलन करते हुए खेल रहे हैं, तो इससे बेहतर हैं कि आप ना खेलें. आंदोलन के दौरान खेलने का कोई मतलब नहीं है. मगर जब आप खेलने के लिए तैयार हो गए हैं तो आपको पूरी इंटेंसिटी से खेलना चाहिए. वरना खेलने की कोई जरूरत नहीं है.”

विज्ञापन

हैंडशेक विवाद की क्या है पूरी कहानी?

14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, जहां टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैदान मारा. अब मैच के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों संग हैंडशेक नहीं किया. इसके बाद पड़ोसी मुल्क के कप्तान सलमान आगा प्रजेंटेशन में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे. भारतीय प्लेयर्स के बर्ताव की पाकिस्तान टीम ने शिकायत की और एक्शन की मांग की.

यहां तक कि पीसीबी ने यूएई के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने तक की धमकी दे डाली थी. टीम के प्लेयर्स समय से स्टेडियम नहीं पहुंचे थे. हालांकि, आईसीसी से लंबी बातचीत के बाद पाकिस्तान टीम मैच खेलने के लिए तैयार हुई थी, लेकिन मुकाबला एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था. पाकिस्तान की चाहत थी कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटा दिया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ