मोदी के भगवा राज में कहां-कितना बदलाव? देश के राजनीतिक नक्शे की अब कैसी तस्वीर

Changes In Political Map Of India: लोकसभा के अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। दोनों ही राज्यों में अब या तो भाजपा की गठबंधन सरकार होगी या केवल भाजपा की। अभी तक आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी तो ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार थी। इन दोनों राज्यों के परिणाम आने के बाद अब देश के 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 7 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार का हिस्सा है। वहीं, 4 राज्यों में कांग्रेस सरकार में हिस्सेदार है। पंजाब और दिल्ली में आप, बंगाल में टीएमसी और केरल में वाम गठबंधन की सरकार है। 7 राज्य ऐसे हैं जहां अन्य पार्टियां सत्ता में हैं।

Political Map Of India

Political Map Of India

Political Map Of India: लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा अपने सहयोगियों के समर्थन के साथ लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन, परिणाम वैसे नहीं रहे जैसी भाजपा ने कल्पना की थी। भगवा दल खुद बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार उसकी सीटों में अच्छी-खासी गिरावट आई है। इसकी वजह से देश के राजनीतिक नक्शे में भी बदलाव आया है। इस रिपोर्ट में जानिए देश के सियासी नक्शे की इस लोकसभा चुनाव के बाद तस्वीर कैसी हो गई है।

विज्ञापन

साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे तब देश के 7 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार थी। इनमें से 5 राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा) में मुख्यमंत्री भाजपा के थे। आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसके सहयोगी दलों के नेता सीएम पद पर थे। तब 14 राज्यों कांग्रेस और उसके साथी दलों की सरकारें थीं। इसके 4 साल बाद देश के सियासी नक्शे में बड़ा बदलाव आया और 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बन चुकी थी। वहीं, कांग्रेस की सरकार 4 राज्यों तक सिमट गई थी।

विज्ञापन

अब किस पार्टी की कितने राज्यों में सरकार?

वर्तमान में देश के 14 राज्यों में भाजपा या फिर उसके गठबंधन एनडीए की सरकार है। वहीं, कांग्रेस या उसके साथियों की इस समय 5 राज्यों में सरकार है। बता दें कि अब हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद यह नक्शा और बदल सकता है। कम से कम लोकसभा चुनाव के परिणामों ने इस संभावना को काफी बल दिया है। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले दम पर केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। वह अपने सहयोगी दलों के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ