मोदी-पुतिन की बातचीत के बाद रूस पहुंचे एनएसए अजित डोभाल, इन क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोबाल ने रूस पहुंचकर वहां के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा और रणनीतिक परियोजनाओं पर चर्चा की गई।

NSA Ajit Doval reached Russia

NSA Ajit Doval reached Russia

रूस से तेल खरीद के बीच हुए विवाद के बाद से भारत की रूस से बातचीत बढ़ गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रूस पहुंचे। वहां उन्होंने रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा और रणनीतिक परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की थी, जिसमें व्यापार, आर्थिक और निवेश सहयोग पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा पुतिन ने यू्केन पर भी ताजा हालात पीएम मोदी को बताया था। डोबाल का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम से पहले 7 अगस्त को एनएसए डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन और रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु से बातचीत की थी।

विज्ञापन

डिफेंस सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

डेनिस मंटुरोव के साथ अजीत डोभाल की बैठक में डिफेंस और रणनीतिक सहयोग पर बात हुई। द्विपक्षीय सैन्य-तकनीकी सहयोग ढांचे के तहत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने नागरिक विमानल बनाने, धातु विज्ञान और रासायनिक इंडस्ट्री समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं की प्रगति का रिव्यू भी किया।

विज्ञापन

पुतिन को दिया भारत आने का निमंत्रण

विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित नए घटनाक्रमों से अवगत कराया। भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी कमिटमेंट को पुख्ता किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

क्या हुई थी पीएम मोदी की बात?

8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर बातचीत हुई। एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने बताया था कि बहुत अच्छी और विस्तार से बात हुई। पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन युद्ध के ताजा हालात के बारे बताया। साथ ही द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति का रिव्यू भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ