Modi Meloni Conference: रायसीना डायलाॅग में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने आईं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का उनकी पहली भारत यात्रा पर स्वागत करता हूं।
पिछले साल के चुनावों में, इटली के लोगों ने उन्हें वोट दिया और वह इटली की पहली महिला और सबसे कम उम्र की पीएम बनीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं भारतीयों की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।
स्टार्ट अप ब्रिज की होगी स्थापना
पीएम नरेंद्र मोदी इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात के बाद कहा कि आजए हम भारत और इटली के बीच स्टार्ट अप ब्रिज की स्थापना की घोषणा कर रहे हैं। हम इसका स्वागत करते हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।
रक्षा उत्पादन में करेंगे साझा प्रयास
पीएम ने कहा कि भारत और इटली अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन, आईटी, टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में इटली के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रक्षा निर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास के अवसर पैदा हो रहे हैं जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं दोनों देश
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने साझा प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस संबंध को और बढ़ाना चाहते थे। यही कारण है कि हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया है क्योंकि हमारे बीच बहुत मजबूत संबंध हैं।
इटली की पीएम ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जी20 की अध्यक्षता वाला भारत रुस और यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए बातचीत की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में एक केंद्रीय भूमिका निभा सकता है। बहुपक्षीय समुदाय को एक साथ रखना महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी इसको पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
संबंधित खबरें
'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
45 mins ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
1 hr agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
1 hr agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
2 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
5 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
5 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines