UPS Vs NPS : मोदी सरकार ने नई पेंशन स्कीम का ऐलान कर लिया। इस योजना का नाम है- यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS)। केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों को ऑप्शन दिया है कि वे यूपीएस या एनसीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) में से कुछ भी चुन सकते हैं। ऐसे में अगर कोई कर्मी मोदी सरकार की नई स्कीम यूपीएस और यूपीए सरकार की एनपीएस को लेकर कन्फ्यूज है तो ये खबर जरूर पढ़ लें।
क्या है यूपीएस?
पूरे देश में एक अप्रैल 2025 से मोदी सरकार की नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू होगी। यूपीएस के तहत सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के आखिरी 12 महीने के एवरेज बेसिक पे का 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी। अगर कर्मचारी ने 10 साल के बाद नौकरी छोड़ी तो उसे हर महीने न्यूनतम 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। नई पेंशन में केंद्र सरकार 18 प्रतिशत योगदान देगी।
यह भी पढे़ं : पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, मोदी सरकार लाई UPS
यूपीएस में ये भी मिलेगा लाभ
अगर किसी कर्मी की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थ्ति में तत्काल 60 प्रतिशत की दर से पारिवारिक पेंशन सुनिश्चित होगी। अब महंगाई दर के साथ इंडेक्सेशन का भी लाभ मिलेगा। रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी के साथ एकमुश्त राशि भी मिलेगी। 6 महीने की सेवा के लिए (डीए-वेतन) की 10 प्रतिशत रकम का एकमुश्त भुगतान होगा।
यह भी पढे़ं : क्या है Unifed Pension Scheme? NPS से कैसे अलग है UPS? यहां जानें सब कुछ
क्या है एनपीएस?
यूपीए सरकार ने एक जनवरी 2024 को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की शुरुआत की थी। यह स्कीम सभी नागरिकों के लिए रिटायरमेंट इनकम देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। यह पेंशन कम इंवेस्टमेंट योजना है। इसमें मार्केट के आधार पर रिटर्न मिलती है। कोई व्यक्ति एनसीएस पर जितना निवेश करेगा, उसे फिर ब्याज दर जोड़कर पेंशन मिलती है। अगर कोई 25 वर्षीय व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद 50,000 रुपये प्रति माह पेंशन चाहता है तो उसे 35 साल तक एनपीएस में 6,500 रुपये प्रति महीने का इंवेस्टमेंट करना पड़ेगा। एनपीएस ब्याज दर 9 से 12 प्रतिशत प्रति वर्ष के बीच है। शुरुआत में यह सरकारी कर्मियों के लिए रिटायरमेंट प्लान था, लेकिन 2009 में इसे अन्य सेक्टरों में लागू कर दिया गया।
दोनों में से कोई एक विकल्प चुनें
सरकारी कर्मचारी दोनों पेंशन स्कीम के बारे में अच्छे से जान लें और फिर जिसमें उन्हें फायदा मिलेगा, उसे चुनें। सरकार ने कर्मियों को यूपीएस और एनसीएस में से कोई एक चुनने का विकल्प दिया है। दोनों ही स्कीम पेंशन के लिए है।
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
31 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines