चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ शुरू हुआ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन पिछले दो दिनों से जारी है. इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें आने वाले दिनों सरकार को घेरने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक के बाद राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अब बर्खास्त करना होगा. चुनावी प्रक्रिया पर अब उन्हें विश्वास नहीं है. राहुल गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव नतीजों पर भी सवाल उठाया.
गौरतलब है कि राहुल गांधी और विपक्ष के सांसदों ने 7 और 8 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें बीच में ही रोक दिया गया. अब इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: ‘वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं’, राहुल गांधी का पोस्ट, 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का एलान
राहुल गांधी ने क्या कहा?
बैठक में राहुल गांधी ने कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू ने एक बहुत मशहूर भाषण दिया था. यह भाषण 14 अगस्त 1947 को संसद के सेंट्रल हॉल में दिया गया था. मैं इसमें से कुछ हिस्सा बताना चाहता हूं. यह भारत, पूरे एशिया और दुनिया के लिए एक अहम पल है. पूरब में आजादी का एक नया सितारा उदय हो रहा है, एक नई उम्मीद जगी है, और एक लंबे समय से संजोया गया सपना सच हो रहा है. यह सितारा कभी अस्त न हो और वह उम्मीद कभी टूटे नहीं.’ INDIA गठबंधन के सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में इकट्ठा हुए हैं. वे भारत के चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की का लगा आरोप
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया पलटवार
राहुल गांधी के बयान के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में पलटवार करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार चुनावों में जीत हासिल कर रही है, जबकि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की ओर से झूठ और दुष्प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों में एनडीए की जीत और हाल ही में राजस्थान-त्रिपुरा में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘जनता का समर्थन खोने के बाद ये दल हर हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके असली चरित्र को पहचान चुकी है. यही वजह है कि लोगों ने एक बार फिर बीजेपी को भारी जनादेश दिया है और पार्टी के प्रति अपने अटूट विश्वास को दोहराया है. इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को हार्दिक बधाई. इसके साथ ही सभी प्रदेश अध्यक्षों और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं.’
संबंधित खबरें
नेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
39 mins agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
2 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines