हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, मोदी कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसलों पर लगी मुहर

मंगलवार को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें 2 बड़े फैसलों पर मुहर लगी. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन
मोदी कैबिनेट की बैठक में 2 अहम फैसलों पर मुहर लगी (Photo: ANI)

मंगलवार को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें 2 बड़े फैसलों पर मुहर लगी. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, साथ ही MSME कंपनियों को ग्रोथ कैपिटल देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एक फंड बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ITMS क्या है? मोदी सरकार का ये तोहफा दिल्लीवालों के लिए कैसे वरदान साबित होगा

ITLA कैसे काम करेगा?

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ITLA इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग, रिसर्च, प्रोजेक्ट के मूल्यांकन और निगरानी, ​​पॉलिसी सपोर्ट और डेटा एनालिटिक्स के लिए मुख्य संस्था के तौर पर काम करेगी. उन्होंने कहा कि ITLA एक लंबी अवधि का ट्रांसपोर्ट प्लान तैयार करेगी. इसमें सड़कें, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग, सिविल एविएशन, इनलैंड वॉटरवे, कोस्टल शिपिंग, शहरी मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स शामिल होंगे.

विज्ञापन

कैसे काम करेगा SGF?

मोदी सरकार ने भविष्य की बड़ी कंपनियां बनाने के लिए छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) में सीधे इक्विटी निवेश करने के मकसद से SME ग्रोथ फंड (SGF) के लिए 10 हजार करोड़ रुपये देने का वादा किया. SME ग्रोथ फंड भारत के छोटे और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए पूंजी जुटाने में मदद करेगा. ये मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन-बेस्ड सेक्टर और रणनीतिक वैल्यू चेन में भारतीय कंपनियों को चैंपियन बनाएगा. इस फंड की घोषणा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई थी. इस पहल के तहत, सरकार SGF फ्रेमवर्क के तहत बनाए गए ‘अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड’ (AIF) को कुल 10 हजार करोड़ रुपये की मदद देगी.

ये भी पढ़ें: रबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola