---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने बड़ा संकल्प लिया…NEET के बहाने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, देखें स्पेशल रिपोर्ट

Congress Leader Rahul Gandhi Tweet: राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और NEET को लेकर युवाओं से बड़ा वादा किया है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले उन्होंने ट्वीट करके अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Tweet On Narendra Modi: नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। 18वीं लोकसभा का गठन होगा। BJP के नेतृत्व वाले NDA की सरकार बनेगी। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। देश में INDIA अलायंस के जरिए कांग्रेस की सरकार बनते-बनते रह गई।

हालांकि कांग्रेस नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पूरी तरह शामिल नहीं होगी, लेकिन चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में बतौर पार्टी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने जहां देश के युवाओं से बड़ा वादा किया, वहीं NEET एग्जाम और रिजल्ट विवाद के बहाने उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। News24 की यह स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें राहुल गांधी ने क्या वादा किया और नरेंद्र मोदी पर क्या कमेंट किया?

---विज्ञापन---

First published on: Jun 09, 2024 02:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola