हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोदी 3.0 'मन की बात' की तारीख आई सामने, प्रधानमंत्री ने मांगे सुझाव, इन ऐप-नंबर के जरिए भेजे मैसेज

Modi 3.0 First ‘Mann Ki Baat’ : मोदी 3.0 के रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ की तारीख सामने आ गई है। पीएम मोदी ने खुद मन की बात की डेट का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। इसके लिए ऐप और फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Modi 3.0 Mann Ki Baat

Mann Ki Baat Date : लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद मोदी 3.0 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तारीख सामने आ गई है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से विचार और सुझाव मांगे। सरकार की ओर से ऐप और फोन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिसके जरिए लोग अपने संदेश को लिखकर या रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। बताया जा रहा है कि मन की बात कार्यक्रम में जनता के सुझावों को शामिल किया जाएगा।

चुनाव की वजह से रोका गया था रेडियो कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनका मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ फिर से शुरू हो रहा है। इस महीने के 30 जून को यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने विचार साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से कुछ महीनों के लिए मन की बात कार्यक्रम को रोक दिया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : कौन हैं ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिनसे की बात

पीएम मोदी ने तारीख की घोषणा की

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद मन की बात वापस आ रही है। इस महीने का कार्यक्रम 30 जून, दिन रविवार को होगा। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अपने विचार और सुझाव भेजें। MyGov Open Forum, NaMo App पर लिखें या 1800117800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

यह भी पढे़ं : पढ़िए पीएम मोदी की ‘मन की बात’ के 10 अहम पॉइंट

विज्ञापन

25 फरवरी को हुआ था 110वां एपिसोड

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले 25 फरवरी को मन की बात का 110वां एपिसोड हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की थी। उन्होंने मार्च में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई थी। इसकी वजह से उन्होंने चुनाव के दौरान मन की बात कार्यक्रम को रोकने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola