Modi 3.0 Lok Sabha Speaker Latest Update: मोदी 3.0 में लोकसभा स्पीकर कौन होगा? इसे लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है। केंद्र में इस बार भी BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनी है, लेकिन इस बार TDP-JDU के सहयोग से सरकार बनी है, इसलिए मोदी सरकार को फैसले लेने में माथापच्ची करनी पड़ रही है। सरकार बनते ही सबसे पहला और बड़ा फैसला लोकसभा स्पीकर का है, जिसे भाजपा अपने पास रखना चाहती है। इस फैसले में नीतीश कुमार की JDU भाजपा के साथ है, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की TDP के तेवर अलग नजर आ रहे हैं। ऐसे में BJP-NDA मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि TDP अंदरखाते भाजपा पर लगातार दबाव बना रही है।
यह भी पढ़ें: Modi 3.0 का पहला बजट बेहद खास होगा! जानें PM मोदी के किस मंत्री पास Budget का कितना हिस्सा?
चंद्रबाबू नायडू की TDP क्या चाहती?
TDP के प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने एक बयान देकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा और NDA में शामिल सहयोगी दलों की सहमति से ही लोकसभा स्पीकर चुना जाना चाहिए। TDP सहयोगी दलों के साथ मीटिंग करेंगी। उसमें जिस चेहरे का नाम लोकसभा स्पीकर के लिए आएगा और उस पर सहमति बनी तो भाजपा को बता दिया जाएगा। उसके बाद सहमति बनने पर लोकसभा स्पीकर चुना जाएगा, जबकि नीतीश कुमार की JDU भाजपा के फैसले को समर्थन दे रही है। JDU को भाजपा का लोकसभा स्पीकर बनने से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, TDP अड़ी तो भाजपा डी. पुरंदेश्वरी का नाम दे सकती है, जो चंद्रबाबू नायडू की साली हैं।
यह भी पढ़ें:EVM को हैक कर सकता है AI; एलन मस्क की इस चेतावनी पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट
INDIA ने लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मांगा
लोकसभा स्पीकर को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच सियासी गलियारों में एक और चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA अलायंस ने लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मांग लिया है। वैसे यह पद विपक्ष के लिए ही होता है, फिर भी कांग्रेस ने औपचारिकता निभाते हुए यह पद सरकार से मांगा है।
यह भी पढ़ें:बकरीद के लिए मंत्री की चेतावनी, Giriraj Singh की पुलिस से अपील, देखें क्या बोले BJP मिनिस्टर?
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines