Model Divya Pahuja Murder Case Update: दिल्ली-एनसीआर की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या को अब 8 दिन हो गए हैं और पुलिस के साथ अभी तक खाली है। गुरुग्राम पुलिस अभी तक मॉडल के शव को ढूंढ़ नहीं पाई है, इसके अलावा पुलिस इस केस के आरोपी बलराज गिल और रवि बग्गा को भी नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में अब पुलिस ने दिव्या पाहुजा की लाश का सुराग देने वालों और फरार आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए 50-50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। इस इनाम की घोषणा डीसीपी विजय प्रताप सिंह ने की है।
पुलिस ने किया इनाम का ऐलान
डीसीपी विजय प्रताप सिंह ने इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति फरार दोनों आरोपियों और शव के ठिकाने की जानकारी पुलिस को देगा। उस व्यक्ति को पुलिस 50-50 हजार रुपए इनाम देगी। डीसीपी ने कहा कि पुलिस टीम दिव्या के शव का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। ऐसे में अगर किसी ने शव के बारे में कोई जानकारी दी तो 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा। मामले की जांच को लेकर डीसीपी विजय ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने फरार आरोपियों बलराज और रवि के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि काफी हद तक चांस है कि दोनों आरोपी देश छोड़कर बाहर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी में कैद हुई ‘कातिलों’ की करतूत
कोर्ट ने बढ़ाई आरोपियों की रिमांड
बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह, होटल स्टाफ हेमराज, ओमप्रकाश और मेघा शामिल है। पुलिस ने पहले तीनों आरोपियों को मंगलवार के दिन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट आरोपियों की रिमांड 6 दिन बढ़ा दी। पुलिस का कहना है कि पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी अभिजीत बार-बार अपना बयान बदल रहा है।
परिवार ने की CBI जांच की मांग
मालूम हो कि, दिव्या के परिवार ने पहले ही इस मामले के लिए CBI जांच की मांग की है। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस के काम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने कहना कि मॉडल दिव्या मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह को उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी और पैसे मांग कर रही थी। इसलिए आरोपी ने साजिश कर उसकी हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
22 mins agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
51 mins agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
1 hr agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
1 hr agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
1 hr ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
3 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
4 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज, कहा- कार्रवाई होगी
7 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines