गुरुग्राम में मॉडल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी में कैद हुई 'कातिलों' की करतूत

Gurugram model murder news in Hindi: गुरुग्राम के एक होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई। इससे हड़कंप मच गया। पढ़ें, पूरी खबर…

gurugram model murder news

गुरुग्राम में मॉडल की हत्या

Model murder in Gurugram: गुरुग्राम के एक होटल में  27 वर्षीय मॉडल की हत्या दो दिन पहले हो गई थी, जिसका खुलासा बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के सामने आने पर हुआ। सीसीटीवी में दिख रहा है कि मामला एक जनवरी का है। तीन लोग रात के करीब साढ़े 10 बजे मॉडल के शव को चादर में लपेटकर घसीटते हुए दिख रहे हैं।  मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी शव लेकर बीएमडब्ल्यू से फरार हो गए। दिव्या गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थीं।

विज्ञापन

होटल मालिक पर हत्या का आरोप

विज्ञापन

आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या की और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथियों को 10 लाख रुपये दिए। इसके बाद उसके दो साथियों ने शव को उसकी नीले रंग की बीएमडब्ल्यू DD03K240 कार की डिक्की में डाल दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने अभिजीत समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय दिव्या की हत्या अभिजीत सिंह ने की है, जो होटल का मालिक है। अभिजीत और उसके दो साथियों प्रकाश और इंदराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकाश और इंदराज दोनों होटल में काम करते थे। अभिजीत और उसके दोस्त दिव्या की हत्या करने के बाद शव को लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अभिजीत, युवती और एक अन्य व्यक्ति  दो जनवरी को होटल के रिसेप्शन पर आते हैं और कमरा नंबर 111 की तरफ जाते हैं। बाद में, उसी रात अभिजीत और अन्य लोगों को दिव्या के शव को चादर में लपेटकर घसीटते हुए देखा गया है।

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की कई टीमें शव का पता लगाने के लिए पंजाब और अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ