Conrad Sangma: मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा पर हमला, भीड़ ने पथराव कर दफ्तर घेरा, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
Edited By Bhola Sharma

mob attack at Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma's office
Edited By Bhola Sharma

mob attack at Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma's office
Conrad Sangma: मेघालय से बड़ी खबर आ रही है। तुरा में भीड़ ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर पथराव कर दिया। जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। फिलहाल मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा सुरक्षित हैं। हालांकि वह अभी भी तुरा में अपने दफ्तर के अंदर हैं। सैकड़ों लोगों ने उनके दफ्तर को घेर रखा है।
दरअसल, गारो हिल्स स्थित नागरिक समाज समूह तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। माहौल तनावपूर्ण शाम उस वक्त हो गया, जब सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जमा हो गए और पथराव करने लगे। हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। उन्हें सीएम संगमा के कार्यालय के अंदर लाया गया।
#WATCH | Meghalaya CM Conrad Sangma was having discussions with agitating organisations based in Garo-Hills who are on a hunger strike for a winter capital in Tura: CMO PRO
Meanwhile, a crowd (other than agitating groups) gathered at the CMO in Tura and started pelting stones.… pic.twitter.com/EqUhQDwjtl
— ANI (@ANI) July 24, 2023
फोटो में घायल सुरक्षाकर्मी फर्श पर पड़े हुए नजर आए। जबकि संगमा उनकी देखभाल कर रहे हैं। संगमा सुरक्षित हैं, लेकिन वह कार्यालय से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय संगमा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनावपूर्ण है।
संगमा प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जो नागरिक समाज समूह तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहे हैं उनमें ACHIK और GHSMC संगठन शामिल हैं।
संगमा ने प्रदर्शनकारियों से शीतकालीन राजधानी की मांग और नौकरी आरक्षण पर चर्चा के लिए मिलने को कहा है। जिसमें कैबिनेट मंत्री और अन्य हितधारक हिस्सा लेंगे। उन्होंने संगठनों से अगले महीने राज्य की राजधानी में बातचीत शुरू करने से पहले अपना विरोध समाप्त करने को कहा।
सूत्रों ने कहा कि संगमा तीन घंटे से अधिक समय तक नागरिक समाज संगठनों के साथ इस मामले पर चर्चा कर रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोग जो कथित तौर पर समूहों का हिस्सा नहीं थे, मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस छोड़ी है। फिलहाल भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: