Mizoram Vidhansabha Chunav Exit poll 2023: तेलंगाना में सभी 119 सीटों पर मतदान के साथ आज शाम 5 बजे सभी राज्यों में मतदान समाप्त हो गया। ये राज्य हैं राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम। अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है क्योंकि इस दिन मतगणना होनी है। 3 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि इन पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। इसी के साथ अलग अलग एक्जिट पोल में किन पार्टियों की सरकार बनती दिखाई जा रही है यह सामने आने लगा है। एग्जिट पोल में तस्वीर साफ हो गई है।
मिजोरम के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। CNX के EXIT POLL के मुताबिक बीजेपी को 00-02 सीटें मिल रही हैं, वहीं एमएनएफ को 14-18 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें-Anju India Return: तो पाकिस्तान से इस वजह से भारत लौटी है अंजू, बताया अब आगे क्या करने जा रही!
कितनी सीटों पर कौन लड़ा चुनाव
मिजोरम में सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। राज्य की सभी सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ था। इसबार राज्य में 78 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। सभी 40 सीटों पर कुल 174 उम्मीदवार चुनाव लड़े हैं। इसमें 16 महिलाएं हैं। यहां बीजेपी ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ी है। इसबार 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपना भाग्य आजमाया है।
2018 में किसे मिलीं कितनी सीटें
मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। राज्य में इस समय मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है और जोरमथांगा मुख्यमंत्री हैं। 2018 के मिजोरम विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट को 40 में से 26 सीटें मिली थीं और उसका वोट 37.6 प्रतिशत था। वहीं कांग्रेस को 5 सीटें मिली थीं और उसे 30.2 प्रतिशत वोट मिले थे।
ये भी पढ़ें-कौन से हैं रहने के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर? जानिए सबसे सस्ते शहर का नाम भी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines