तमिलानडु के करूर में शनिवार को भीषण हादसा सुनकर लोगों की रुह कांप गई है. एक्टर विजय की राजनीतिक रैली में अभी तक 29 लोगों को मौत हो चुकी है. इसमें 5 बच्चे और 10 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं. एक्टर की एक गलती की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया.
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नेता विजय को शनिवार दोपहर 12 बजे रैली करने की करूर में अनुमति दी थी. लेकिन विजय की पहली गलती कि वह शाम को करीब 7 बजे रैली स्थल पर पहुंचे यानी पूरी 7 घंटे लेट. इसके बाद दूसरी गलती व्यवस्था की रही. विजय ने 7:30 बजे बोलना शुरू किया. लेकिन माइक की ठीक से काम नहीं कर रहा था. इस वजह विजय के समर्थक उन्हें पास से देखने और सुनने के लिए आगे बढ़ने लगे. इससे लोग एक दूसरे को धकेलते हुए आगे बढ़े और भगदड़ शुरू हो गई.
रोड शो की नहीं थी परमिशन
एक्टर विजय को प्रशासन ने करुर में रोड शो करने परमिशन नहीं दी थी। पार्टी ने एसपी को दिए लेटर में बताया था कि रैली में केवल 10,000 लोगों के आने की उम्मीद है। लेकिन असल में 60,000 से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए थे। तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) ने अपने नेता विजय के रोड शो के लिए पुलिस से अनुमति मांगने वाले लेटर में कहा कि केवल 10,000 लोगों की भीड़ की उम्मीद है। 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लिखे एक पत्र में, पार्टी के करूर पश्चिम जिला सचिव ने कहा कि विजय सड़क मार्ग से करूर जाएंगे। उन्होंने बैनर, फेस्टून, फ्लेक्स बोर्ड और एक जन संबोधन प्रणाली लगाने की अनुमति मांगी।
यह भी पढ़ें: देश छोड़ने की तैयारी में एक्टर विजय? हादसे के बाद पहुंचे तिरुचि एयरपोर्ट
फैंस ने तोड़ी बैरिकेड्स
एक्टर विजय के 7 घंटा देरी से पहुंचने से लोगों में सब्र का बांध टूट चुका था। इसके बाद एक्टर विजय के रैली में आते ही उथल पुथल शुरू हो गई। रैली में भगदड़ की स्थिति में लोग आगे की ओर भागने लगे। फैंस मंच की बैरिकेड्स तोड़ते हुए मंच तक पहुंचे। लोगों की भीड़ के चलते एंबुलेंसों को अंदर घुसने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 29 लोगों की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
11 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
12 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
13 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines