हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेलंगाना कैबिनेट से अचानक हटाई गईं मंत्री कोंडा सुरेखा, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ बेटी ने की थी विवादित टिप्पणी

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब सुरेखा की बेटी ने मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ की विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

विज्ञापन
कोंडा सुरेखा की बेटी ने CM रेवंत रेड्डी की आलोचना की थी. (Photo: ANI)

तेलंगाना में कांग्रेस के बीच अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. प्रदेश की मंत्री कोंडा सुरेखा को अचानक कैबिनेट से हटाए जाने की वजह से नया विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंत्री कोंडा सुरेखा को तुरंत प्रभाव से कैबिनेट से हटा दिया है, इससे कांग्रेस के भीतर चल रहा अंदरूनी विवाद और बढ़ गया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब सुरेखा की बेटी ने मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ की विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सुरेखा को हटाने की सिफारिश तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को पहले ही भेजी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में ट्रक से टकराई निजी ई-बस, छह की मौत और 17 घायल; प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

कोंडा सुरेखा की बेटी ने क्या कहा था?

तेलंगाना कांग्रेस के भीतर बढ़ते तनाव के बीच कोंडा सुरेखा मंत्रिमंडल से हटाया जाना अब राजनीतिक विवाद बन गया है. कोंडा सुरेखा की बेटी सुष्मिता ने सार्वजनिक रूप से सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना की थी और पार्कल के विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी के लिए उनके समर्थन पर सवाल उठाए थे. हाल ही में परकल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान, सीएम रेवंत रेड्डी ने मौजूदा MLA रेवुरी प्रकाश रेड्डी का सबके सामने समर्थन किया और क्षेत्र के लोगों से अगले चुनाव में उन्हें फिर से चुनने की अपील की.

विज्ञापन

इसके बाद कोंडा सुरेखा बेटी सुष्मिता ने प्रकाश रेड्डी का सपोर्ट करने के लिए सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना की और उस इलाके में MLA के लिए समर्थन मांगने के उनके फैसले पर सवाल उठाए, जिसे उन्होंने ‘कोंडा इलाका’ कहा था. उनके बयानों से राज्य कांग्रेस में नाराजगी फैल गई और पार्टी के कई MLA ने मंत्री सुरेखा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना के भुवनगिरी स्थित दवा कंपनी में हुआ रिक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 10 लोग घायल

विज्ञापन

इसके बाद कोंडा सुरेखा बेटी सुष्मिता ने प्रकाश रेड्डी का सपोर्ट करने के लिए सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना की और उस इलाके में MLA के लिए समर्थन मांगने के उनके फैसले पर सवाल उठाए, जिसे उन्होंने ‘कोंडा इलाका’ कहा था. उनके बयानों से राज्य कांग्रेस में नाराजगी फैल गई और पार्टी के कई MLA ने मंत्री सुरेखा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सुष्मिता के इस बयान से कांग्रेस समिति ने सुरेखा से स्पष्टीकरण मांगा.

बेटी के बयान पर क्या बोलीं मंत्री कोंडा सुरेखा

तेलंगाना सरकार में मंत्री कोंडा सुरेखा ने अपनी बेटी के बयान से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने कांग्रेस समिति की नोटिस के आधार को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने जो बयान दिया वो उनका निजी बयान था. इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. TPCC की अनुशासनात्मक समिति को दिए अपने स्पष्टीकरण में सुरेखा ने तर्क दिया कि किसी व्यक्ति के विचारों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से राजनीतिक जवाबदेही की मांग करना अनुचित है, सिर्फ इसलिए कि उनके बीच पारिवारिक रिश्ता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola