Ajay Mishra teni on Rahul Gandhi Marriage: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी की शादी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम में अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि कांग्रेस के सम्मेलनों में राजनीति की बातें नहीं होती है। वहां अब राहुल गांधी की शादी की बात होती है। राहुल गांधी इस समय 53 साल के हैं। क्या 53 साल का कोई शख्स शादी करता है। लेकिन कोई-कोई बुड्ढे बेहद शौकीन होते हैं।
दरअसल, अजय मिश्रा टेनी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच हुए एक संवाद को लेकर यह बयान दिया। विपक्ष की पहली मीटिंग पटना में हुई थी। उस वक्त लालू यादव ने मजाकिया लहजे में राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी।
बीमार का बहाना बनाकर जेल से बाहर लालू यादव
केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव बीमारी का बहाना बनाकर जेल से बाहर हैं। अब लालू बेशर्मी से कहते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हटाएंगे। बता दूं कि उनके परिवार की जांच होगी तो उनके बच्चे-बीवी सब जेल जाएंगे।
कांग्रेस ने टेनी पर किया पलटवार
अजय मिश्रा के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सैफ अली नकवी ने कहा कि सूप तो बोले से बोले, चलनी भी बोले जिसमें 72 छेद। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार इस देश की सबसे बड़ी पहचान है। राहुल गांधी इस देश की नैतिकता की धुरी हैं। वे देश के सबसे बड़े जननायक हैं। एक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और सांसद होने के नाते अजय मिश्रा टेनी को ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता है। अपने पद की गरिमा को याद रखें। ऐसी ओछी बात न करें।
हत्याकांड के आरोपी हैं टेनी
अजय मिश्रा टेनी उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी सीट से सांसद हैं। 23 साल पुराने प्रभात हत्याकांड मामले में अजय मिश्रा टेनी आरोपी हैं। वर्तमान में हत्याकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। वहीं उनका बेटा आशीष मिश्रा जेल में है। उस पर लखीमपुर हिंसा के दौरान किसानों को कुचलने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: अमेरिका से कारगिल पहुंची ब्रिगेडियर की बेटी, 71 की जंग के हीरो की आखिरी इच्छा ऐसे की पूरी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines